कटरीना कैफ और विकी कौशल ने बेटे के साथ शेयर की फोटो? जानें इसका सच
विकी कौशल और कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले ही पैरेंट्स बने हैं और अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें कपल के साथ बेबी नजर आ रहा है। दानें इस फोटो का सच।

विकी कौशल और कटरीना कैफ हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। दोनों का बेबी बॉय हुआ है जिसके साथ अब उनकी पैरेंटहुड जर्नी चल रही है। अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही थी जिसमें विकी, कटरीना बच्चे और अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर सभी फैंस हैरान हो गए, लेकिन आपको बता दें कि यह फोटो रियल नहीं है।
फोटो है फेक
इस फोटो को एआई द्वारा एडिट किया है उस फोटो से जो कटरीना ने साल 2022 में शेयर की थी। मदर्स डे पर कटरीना ने सास वीना कौशल के साथ फोटो शेयर की थी जिसे अब एडिट करके उसमें बेबी की फोटो डाली है।

बता दें कि विकी और कटरीना ने बेबी बॉय की अनाउंसमेंट कर लिखा था, ‘हमारा बेबी आ हया है। प्यार और आभार के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं।’
विकी-कटरीना की शादी
विकी और कटरीना ने 2 साल की डेटिंग के बाद साल 2021 में शादी की। दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे।
प्रोफेशनल लाइफ
विकी और कटरीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कटरीना लास्ट फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से कटरीना ने कोई फिल्म साइन नहीं की है। प्रेग्नेंसी की वजह से कटरीना ने ब्रेक लिया है।
वहीं विकी की बात करें तो वह इसी साल रिलीज हुई फिल्म छावा में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन