Varun Dhawan Postponed Hai jawani to ishq hona hai Release to avoid Box Office Clash with Yash Toxic टॉक्सिक का असर, वरुण धवन ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, लिखा- भिड़ने की बजाए…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

टॉक्सिक का असर, वरुण धवन ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, लिखा- भिड़ने की बजाए…

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ एक साथ 19 मार्च के दिन रिलीज होने वाली थीं। मिडिल ईस्ट क्राइसेस की वजह से मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ को जून में रिलीज करने का फैसला लिया। अब जून में रिलीज होने वाली वरुण धवन की फिल्म पोस्टपोन हो गई है।

Tue, 10 March 2026 12:43 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
टॉक्सिक का असर, वरुण धवन ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है, लिखा- भिड़ने की बजाए…

‘टॉक्सिक’, ‘धुरंधर 2’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। हालांकि, मिडिल ईस्ट क्राइसेस की वजह से यश ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया। उन्होंने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर बताया कि अब उनकी फिल्म 4 जून को आएगी। वहीं वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को शेड्यूल थी। अब ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वे क्लैश नहीं चाहते हैं इसलिए रिलीज डेट आगे बढ़ा रहे हैं।

मेकर्स का ऑफिशियल बयान

मेकर्स ने लिखा, ‘हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ असल में 5 जून को रिलीज होने वाली थी और हमने इस बात की घोषणा बहुत पहले कर दी थी। लेकिन, हाल ही में हुए डेवलपमेंट और मौजूदा हालात को देखते हुए हमें लगता है कि अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना ज्यादा सही होगा। हमारा मानना ​​है कि दो फिल्मों को एक ही तारीख पर रिलीज कर बेवजह मुकाबला करने की बजाए, एक-दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए।’

अब कब रिलीज होगी वरुण धवन की फिल्म?

मेकर्स ने आगे लिखा, ‘यही सोचते हुए हमने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को 5 जून की बजाए 12 जून को रिलीज करने का फैसला लिया है। मतलब अब हम अपनी फिल्म को दर्शकों के सामने एक हफ्ते बाद लाएंगे।’

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बारे में

‘है जवानी तो इश्क होना है’ को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, राकेश बेदी और कुब्रा सैत जैसे कलाकार हैं। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का टाइटल ‘बीवी नंबर 1’ की एक लाइन से प्रेरित है, जिसमें सलमान खान, सुष्मिता सेन और करिश्मा कपूर ने काम किया था। इसके अलावा वरुण, पूजा और मृणाल ने ओरिजिनल फिल्म के ‘चुनरी चुनरी’ के रीमिक्स वर्जन पर भी डांस किया है।

यहां देखिए ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।