Twinkal Khanna On Pearl Harbor And Take Dig On Donald Trump Said He Has Entered In Our Kitchen I must hand it to our PM डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस गए... ट्विंकल खन्ना ने 'पर्ल हार्बर' को लेकर ट्रंप पर कसा तंज, करी PM की तारीफ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस गए... ट्विंकल खन्ना ने 'पर्ल हार्बर' को लेकर ट्रंप पर कसा तंज, करी PM की तारीफ

 ट्विंकल प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय देती हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर राजनीति, ट्विंकल हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। ऐसे में एक बार फिर से ट्विंकल अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं।

Sun, 29 March 2026 12:15 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस गए... ट्विंकल खन्ना ने 'पर्ल हार्बर' को लेकर ट्रंप पर कसा तंज, करी PM की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली ट्विंकल आज बतौर राइटर अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। ट्विंकल प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय देती हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड हो या फिर राजनीति, ट्विंकल हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखती हैं। ऐसे में एक बार फिर से ट्विंकल अपने एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आई हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ पर्ल हार्बर का जिक्र किया। ट्विंकल का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या लिखा?

'डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं'

ट्विंकल खन्ना ने रविवार यानी 29 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर के साथ दो लिखे हुए पोस्ट की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने पर्ल हार्बर का जिक्र किया है। इस पोस्ट की शुरुआत होती है 'डोनाल्ड ट्रंप हमारी रसोई में घुस आए हैं'। वहीं, ट्विंकल ने आगे लिखा, 'ट्रंप ने इसे देश से बाहर निकाल दिया है। इस बीच, मुझे अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करनी ही पड़ेगी। वह पुतिन की पीठ थपथपा रहे हैं, ईरान के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, इजरायल के साथ सहमति में सिर हिला रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं और फोन पर बातचीत के जरिए खाड़ी देशों के साथ दूरियां मिटा रहे हैं। इसे ही 'ग्लोबल गरबा' कहते हैं। सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी के पैर पर पैर रखे बिना, एक समूह में गोल-गोल कैसे घूमा जाता है...मिसेज फनीबोन्स।'

मैं लंबी उम्र के लिए गलत एक्सपर्ट्स को फॉलो कर रही हूं

अपने पोस्ट में ट्विंकल ने आगे और भी बहुत कुछ कहा। उन्होंने लिखा, 'सलाद और ग्रिल्ड पनीर के अपने बोरिंग लंच को खाते हुए, मुझे अचानक एक बात सूझी। खबरों के मुताबिक, ट्रंप सिर्फ डाइट कोक और फ्राइड चिकन पर जिंदा रहते हैं, शायद ही कभी कसरत करते हैं, और 79 साल की उम्र में भी उनमें एक जवान ओरंगुटान जैसी एनर्जी है- वे मिलिट्री कैंपेन चलाते हैं, जापानियों को नाराज करते हैं और ग्लोबल मार्केट को हिला देते हैं। साफ है कि मैं लंबी उम्र के लिए गलत एक्सपर्ट्स को फॉलो कर रही हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता की वजह से अधूरी रह गई मधुबाला और दिलीप कुमार की मोहब्बत

सब कुछ 'ग्लोबल गरबा' के बारे में

इस पोस्ट के साथ ट्विंकल ने कैप्शन में भी अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 'इस हफ्ते, सब कुछ 'ग्लोबल गरबा' के बारे में है। 'हाल ही के एक वीडियो में, ट्रंप जापान के प्रधानमंत्री के सामने बैठे हैं और पर्ल हार्बर को लेकर मजाक कर रहे हैं। पिछली सरकारों के समय, कूटनीति (diplomacy) पूरी तरह से जिंदा और सक्रिय थी; अब ऐसा लगता है जैसे ट्रंप ने उसे देश से बाहर निकाल दिया हो। वहीं दूसरी ओर, मुझे अपने प्रधानमंत्री की तारीफ करनी ही पड़ेगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में जमील मेरा पहला फेमस किरदार नहीं, राकेश ने किया इस फिल्म का जिक्र

सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि कैसे गोल-गोल घूमते हैं

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'वह पुतिन के साथ दोस्ताना व्यवहार कर रहे हैं, ईरान के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं, इजरायल के साथ सहमति में सिर हिला रहे हैं, ट्रंप को गले लगा रहे हैं, और फोन पर बातचीत के जरिए खाड़ी देशों (Gulf) के साथ दूरियों को मिटा रहे हैं। इसे ही 'ग्लोबल गरबा' कहते हैं। सिर्फ गुजराती ही जानते हैं कि किसी समूह में गोल-गोल घूमते हुए, किसी के पैर पर पैर रखे बिना कैसे नाचा जाता है।' अपनी बात को खत्म करते हुए ट्विंकल ने लिखा, 'क्या आप अपने दोस्तों के समूह में ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी को नाराज़ नहीं करते (किसी के पैर पर पैर नहीं रखते), या आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी बात सीधे-सीधे कह देते हैं? मुझे नीचे कमेंट्स में जरूर बताएं।' ट्विंकल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच वायरल हुआ 'कुर्बानी' मूवी का वीडियो, जानें क्या है?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।