toxic movie raya introduction scene yash appears as og gangster intimate with a girl 5 points hindi viewers talking ab टॉक्सिक टीजर: गाड़ी का बोल्ड सीन, यश का ऐक्शन… धुरंधर 2 पर पड़ेगा भारी?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

टॉक्सिक टीजर: गाड़ी का बोल्ड सीन, यश का ऐक्शन… धुरंधर 2 पर पड़ेगा भारी?

Toxic: केजीएफ के बाद यश अब हिंदी के दर्शकों के बीच एक और धमाका करने जा रहे हैं। टॉक्सिक का इंट्रोडक्शन सीन रिलीज होने के बाद दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है। सीन काफी बोल्ड है। यहां जानें फिल्म को लेकर क्या चर्चे हो रहे हैं।

Fri, 9 Jan 2026 07:20 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
टॉक्सिक टीजर: गाड़ी का बोल्ड सीन, यश का ऐक्शन… धुरंधर 2 पर पड़ेगा भारी?

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक के टीजर ने बवाल मचा दिया है। 8 जनवरी यश के बर्थडे पर सुबह करीब 10 बजे यश का इंट्रोडक्शन सीन रिलीज किया गया। 9 जनवरी शाम 7 बजे के आसपास इस इंट्रो को 56 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर धुरंधर और टॉक्सिक के बीच फैन वॉर भी चल रहा है। वजह है दोनों की रिलीज डेट का सेम होना। टॉक्सिक में मार-धाड़ के साथ एक काफी बोल्ड सीन भी है। हालांकि टॉक्सिक- अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स, टाइटल से पता चल रहा है कि फिल्म धड़कनें बढ़ाने वाली होगी। यहां जानें टीजर की 5 बातें जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।

1.टॉक्सिक में राया का इंट्रोडक्शन

केजीएफ में यश का नाम रॉकी भाई था और टॉक्सिक में वह राया बनकर आ रहे हैं। टीजर उनका इंट्रोडक्शन सीन है। सोशल मीडिया पर थिअरी चल रही है कि टॉक्सिक मूवी में यश का नाम राया, नाम उनके साथ उनकी वाइफ के नाम को जोड़कर बनाया गया है। रा- राधिका, या- यश। कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि यश की बड़ी फिल्मों के नाम R अक्षर से ही होते हैं जैसे, रॉकी, राया, रावण।

2.फिल्म का टाइटल

मूवी का टाइटल है, टॉक्सिक:अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स। लोग लिख रहे हैं कि अब समझ आया कि फिल्म का नाम टॉक्सिक और बड़े लोगों की फेयरीटेल क्यों है रखा गया है। वजह मूवी में काफी हिंसक और बोल्ड सीन हो सकते हैं।

3.कुछ लोगों को सीन लगा 'टॉक्सिक'

हालांकि कुछ लोगों को यह सीन कुछ ज्यादा ही बोल्ड और मारधाड़ वाला लग रहा है। X पर तमिलनाडु के एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया है, ‘ज्यादा टॉक्सिक होता जा रहा है। यूट्यूब पर अब अनसेंसर्ड ट्रेलर डालना नॉर्मल हो गया है। सेंसर बोर्ड को अब ट्रेलर का भी रिव्यू करना चाहिए।’ ऐसे ही कुछ मिले-जुले रिएक्शंस दिख रहे हैं।

4.टॉक्सिक में पैन इंडिया कास्ट

टॉक्सिक की स्टारकास्ट की बात करें तो हिंदी ऑडियंस को रिझाने के लिए इसमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी हैं। इनके साथ नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी हैं।

5.धुरंधर 2 से क्लैश

मजेदार बात ये है कि टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। रणवीर सिंह की मच अवेटेड मूवी धुरंधर 2 भी 19 मार्च को रिलीज है। अब मूवी लवर्स एक्साइटेड हैं और मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि टॉक्सिक धुरंधर 2 का नुकसान करवा सकती है या दोनों के बीच कड़ी टक्कर तो पक्की है।

कुछ ऐसा था टॉक्सिक का टीजर

टीजर की शुरुआत देखकर आपको लगेगा कि कोई हॉलीवुड मूवी देख रहे हैं। लेकिन कुछ ही समय में सारे पत्ते खुल जाएंगे। ओपनिंग सीन कब्रिस्तान पर मौत का है। इसके बाद यश की एंट्री धमाकेदार नहीं बल्कि एंट्री के बाद एक धमाका होता है। धमाका भी ऐसा जिसे देखते वक्त आपका मुंह खुला के खुला रह जाएगा। यश पीछे से शर्टलेस दिखते हैं। इसके बाद ओवरकोट पहनते हैं। उनके हाथ में गन, काले कपड़े और मुंह में सिगार उन्होंने गैंगस्टर वाइब देती है। फिर उनके जूते से गनशॉट का ऐसा सीन कि आप थिएटर में सीटियों की गूंज इमैजिन कर लेंगे। इनशॉर्ट आपको समझ में आ जाएगा कि दो गैंग्स के बीच दुश्मनी और बदले का मामला है। जिसमें साउथ की फिल्मों का सुपर एक्शन, यश की धड़कनें बढ़ाने वाली एंट्री का भरपूर मसाला है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।