this popular 70s song sang by 8 popular singers from pakistan to india, filmed on rajesh khanna and dharmendra एक ऐसा गाना जिसे पाकिस्तान से लेकर भारत के 8 सिंगर्स ने तीन अलग फिल्मों में गाया, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

एक ऐसा गाना जिसे पाकिस्तान से लेकर भारत के 8 सिंगर्स ने तीन अलग फिल्मों में गाया

एक ऐसा गाना जो पाकिस्तान से चला भारत की इन फिल्मों में नजर आया। इस गाने को आठ अलग सिंगर्स ने अपनी आवाज देकर यादगार बना दिया। इस गाने को तीन अलग फिल्मों में अलग एक्टर्स पर फिल्माया गया था। जानिए

Sun, 6 July 2025 02:39 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
एक ऐसा गाना जिसे पाकिस्तान से लेकर भारत के 8 सिंगर्स ने तीन अलग फिल्मों में गाया

हिंदी सिनेमा बिना संगीत के अधूरी हैं। फिल्मों की शुरुआत से लेकर अभी तक कई ऐसे गाने बने जिन्होंने ऑडियंस की आत्मा को छू लिया। इन सिंगर्स की आवाज में गानों ने सुनने वालों को इतना प्रभावित किया कि लोग अपने दुख भूलने लगे। इन गानों से लंबे सफर आसान हो गए। डिप्रेशन में डूबे लोगों को तो जैसे जीने का सहारा मिल गया। ऐसे ही कई गाने हैं जो ऑडियंस के साथ म्यूजिक बनाने वाले लोगों को भी प्रभावित करते हैं। ऐसा ही एक गाना हुआ है जिसकी गहराई ऐसी थी कि उन गाने को तीन अलग फिल्मों में 8 सिंगर्स ने अपनी आवाज दी। पाकिस्तान से चला ये गाना हिंदी फिल्मों की जान बन गया। इसे दुख में भी गाया गया और खुशी के पलों में भी गुनगुनाया गया।

पाकिस्तान में हुई थी गाने की शुरुआत

एक गाना जिसे पाकिस्तान के मेहंदी हसन, मेहनाज, किशोर कुमार, कुमार सानू, मोहम्मद अजीज, साधना सरगम, कविता कृष्णमूर्ति, सारिका कपूर ने अपनी आवाज में गाया था। ये गाना था 'तेरे मेरे प्यार का ऐसा नाता है'। साल 1977 में पाकिस्तान में एक फिल्म रिलीज हुई थी 'सलाखें'। इस फिल्म में एक गाना था 'तेरे मेरे बीच में ऐसा नाता है'। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर मेहंदी हसन और मेहनाज ने गाया था। गाने का म्यूजिक दिया था कमाल अहमद ने और लिखा था तस्लीम फाजली ने। इस गाने को पाकिस्तान में बहुत पसंद किया गया था।

राजेश खन्ना पर फिल्माया

इसके कई साल बाद 1991 में एक फिल्म रिलीज हुई ‘बेगुनहा’। इस फिल्म में राजेश खन्ना, जीतेंद्र और फराह नाज लीड रोल में थीं। इस फिल्म में इस गाने का मुखड़ा वही था। लेकिन अंतरे बदल दिए गए थे। गाने को संगीत दिया था रोशन ने और लिखा था निदा फाजली ने। इस फिल्म में ये गाना दो बार अगल इमोशन के साथ दिखाया गया था। इस फिल्म के दुखी वर्जन के लिए किशोर कुमार और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज दी थी। हैप्पी वर्जन को किशोर कुमार के साथ साधना सरगम ने गाया था। ये आखिरी फिल्म थी जिसमें किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए गाना गाया था। सिंगर की डेथ के बाद ये फिल्म रिलीज हुई थी।

धर्मेंद्र ने भी गाया

इसके बाद 1992 में धर्मेंद्र, अरमान कोहली और अनीता राज की फिल्म आई विरोधी में भी ये गाना सुनाई दिया गया था।

इस फिल्म में गाने का मुखड़ा वही था बस अंतरे को बदल दिया गया था। फिल्म में धर्मेंद्र के लिए ये गाना मोहम्मद अजीज ने गाया, अरमान के लिए किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी और अनीता राज के लिए सारिका कपूर ने गाया। ये गाना खूब पसंद किया गया था। इसका म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया था और देव कोहली ने इसके बोल लिखे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।