there is no fall out between ranbir kapoor sanjay leela bhansali? film love and war release details are here रणबीर कपूर-संजय लीला भंसाली के बीच कोई विवाद नहीं? इस दिन रिलीज हो सकती है लव एंड वॉर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणबीर कपूर-संजय लीला भंसाली के बीच कोई विवाद नहीं? इस दिन रिलीज हो सकती है लव एंड वॉर

रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली के बीच विवाद की खबर सामने आई थी। ऐसा कहा गया था कि दोनों एक्टर-डायरेक्टर के बीच क्रिएटिव विवाद हुआ है। अब इस पर ताजा अपडेट आई है। साथ ही रिलीज ने रामायण के मेकर्स को नाखुश कर दिया है।

Sat, 3 Jan 2026 09:26 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर कपूर-संजय लीला भंसाली के बीच कोई विवाद नहीं? इस दिन रिलीज हो सकती है लव एंड वॉर

रणबीर कपूर, विकी कौशल और आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर का इंतज़ार हो रहा है। हाल में खबर सामने आई थी कि लीड एक्टर रणबीर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बीच विवाद हुआ है और इसलिए फिल्म की रिलीज में देरी हो रही है। लेकिन हाल में फिल्म से जुड़े शख्स की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं। टीम मिलकर फिल्म के बचे हुए हिस्से पर काम कर रही है। फिल्म का सारा काम मार्च तक खत्म करने की प्लानिंग की गई है।

रणबीर और डायरेक्टर में कोई विवाद नहीं?

मिड डे की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बीच कोई क्रिएटिव को लेकर विवाद नहीं हुआ है। फिल्म इतने बड़े स्तर पर बनाई जा रही है कि हल्की सी भी रुकावट देरी कर सकती है। ऐसे में पूरी टीम मिलकर काम कर रही है। इसके साथ ये भी बताया गया कि फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। ऐसे में VFX और पैचवर्क, म्यूजिक के हिस्से पर भी काम बाकी है। एक्टर्स जल्द फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि संजय लीला भंसाली फिल्म का बचा हुआ काम इस मार्च तक खत्म करने की प्लानिंग में है। मेकर्स इस फिल्म को बिना ज्यादा देरी किए अगस्त तक थिएटर तक लाने का विचार कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव एंड वॉर में रणबीर कपूर-विक्की कौशल के बीच होगा सबसे जबरदस्त एक्शन सीन
लव एंड वॉर

लव एंड वॉर और रामयाण की रिलीज डेट

दरअसल, लव एंड वॉर पहले मार्च में रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिर मेकर्स ने अपनी रिलीज आगे बढ़ा ली जिससे रामायण के मेकर्स खुश नहीं है। रामायण में रणबीर, राम के किरदार में होंगे। मेकर्स चाहते थे कि रणबीर की दोनों फिल्मों में कम से कम 6 महीनों का अंतर हो। लेकिन अब ऐसा होना संभव नहीं दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर की लव एंड वॉर अगस्त में दस्तक दे सकती है। दूसरी तरफ रामायण है जो दिवाली के मौके पर यानी अक्टूबर या नवंबर में थिएटर पर आएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।