That Unfortunate Film of Bollywood Who Took 23 years to be made Sanjeev Kumar Guru Dutt and director died during shoot बॉलीवुड की वो फिल्म जिससे बनने में लगे 23 साल, रिलीज से पहले हुई 2 लीड एक्टर, डायरेक्टर की मौत, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉलीवुड की वो फिल्म जिससे बनने में लगे 23 साल, रिलीज से पहले हुई 2 लीड एक्टर, डायरेक्टर की मौत

आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनने में 23 साल लगे। अब आपके जेहन में आ रहा होगा कि आखिर ये फिल्म कौन सी है और इसके एक्टर कौन थे?  1963 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी।

Mon, 9 Feb 2026 04:57 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉलीवुड की वो फिल्म जिससे बनने में लगे 23 साल, रिलीज से पहले हुई 2 लीड एक्टर, डायरेक्टर की मौत

कई बार देखा गया है कि फिल्मों को बनने में कई साल लग जाते हैं। कई बार डायरेक्टर और स्टार्स के बीच अनबन की वजह से ऐसा होता है तो कई बार बजट को लेकर, या फिर फीस को लेकर भी समस्याएं आती हैं। इन कारणों के चलते भी फिल्में सालों तक लटकी रहती हैं। इनके चलते कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों तक पहुंचने में लंबा समय लग जाता है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनने में 23 साल लगे। अब आपके जेहन में आ रहा होगा कि आखिर ये फिल्म कौन सी है और इसके एक्टर कौन थे? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

1963 में शुरू हुई थी फिल्म की शूटिंग

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसकी शूटिंग 1963 में शुरू हुई थी, लेकिन यह 1986 में रिलीज हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि जब तक ये फिल्म पर्दे पर आई इसके दो कलाकार और एक निर्देशक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद निर्देशक की पत्नी ने फिल्म का निर्देशन पूरा किया। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह है 'लव एंड गॉड' , जिसे 'कैस और लैला' के नाम से भी जाना जाता है ।

मेन लीड की हुई मौत

फिल्म 'लव एंड गॉड' लैला और मजनू की पौराणिक प्रेम कहानी पर आधारित थी । गुरु दत्त ने कैस की भूमिका निभाई थी जबकि निम्मी ने लैला का किरदार निभाया था। लेकिन 1964 में दत्त का अचानक निधन हो गया और कैस के रोल के लिए नए कलाकार को लेना पड़ा। इसके बाद इस रोल के लिए संजीव कुमार को चुना गया। हालांकि, त्रासदी फिर से घटित हो गई। 1970 में फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, लेकिन शूटिंग के दौरान 1971 में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के. आसिफ की मौत हो गई। यह उनकी बनाई पहली और आखिरी फिल्म थी, जिसकी रिलीज भी वो देख नहीं पाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस एक्टर की मौत के बाद रिलीज हुई थीं 10 फिल्में, 'शोले' में निभाया था लीड रोल

15 साल बाद किया रिलीज का फैसला

15 साल बाद आसिफ की पत्नी अख्तर आसिफ ने अधूरी फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया। उन्होंने निर्माता-निर्देशक-वितरक के.सी. बोकाडिया की मदद ली। फिल्म की बची हुई शूटिंग अलग-अलग तीन स्टूडियो में पूरी की गई और फिल्म को रिलीज किया गया, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले 1985 में फिल्म के लीड एक्टर संजीव कुमार की भी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद आखिरकार, जैसे-तैसे इस फिल्म को 27 मई 1986 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। इन्हीं घटनाओं की वजह से 'लव एंड गॉड' फिल्म को मनहूस कहा जाता है। क्योंकि इस फिल्म को बनाने के दौरान एक्टर से लेकर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर तक की मौत हो गई थी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।