मैंने 4 लड़कियां खोईं...सनी लियोनी ने बताया IVF के जरिए आई दिक्कतें, बोलीं- मेरे पास सिर्फ...
सनी लियोनी के 3 बच्चे हैं 2 बेटे और 1 बेटी। 2 बेटे उनके ट्विंस हैं और बेटी को उन्होंने गोद लिया है। अब सनी ने बताया कि कैसे आईवीएफ के दौरान उन्हें काफी दिक्कतें आई थीं और उन्होंने 4 लड़कियों को भी खो दिया था।

सनी लियोनी और डेनियल वेबर के 3 बच्चे हैं। 2 बेटे उनके सरोगेसी के जरिए हुए हैं तो वहीं बेटी निशा को उन्होंने गोद लिया है। अब हाल ही में सनी ने अपनी आईवीएफ और सरोगेसी जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें किस प्रोसेस से जूझना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने 4 लड़कियों के भ्रूण को खो दिया था।
पहले क्या था प्लान
सनी ने कहा, 'हमारा ऐसा कोई प्लान नहीं था, लेकिन जो ओरिजनल प्लान है वो था सरोगेसी के जरिए बेबी प्लान करना और फिर कुछ साल में हम अपना करियर फॉलो करते। उस वक्त सही टाइमिंग नहीं थी, लेकिन हमारे दिल के लिए सही टाइम था। वो सही समय था हमारी लाइफ को किसी के साथ शेयर करने का बस शारीरिक रूप से मेरे माध्यम से नहीं आ रहा है।'
4 लड़कियां खो दी
सनी ने आगे कहा, 'तो हमने सोचा इसे देखते हैं और ट्राय करते हैं। हमने एग्स हार्वेस्ट किए और 6 खूबसूरत एम्ब्रियो बनाए। हमारी 4 लड़कियां और 2 लड़के थे। हमने हमेशा पहले लड़की होने का सोचा। लेकिन वो हुआ नहीं, 4 लड़कियां चली गई। इसके बाद हमने डॉक्टर्स स्विच किए और 2 एम्ब्रियो जो मेरे पास रहे वो 2 लड़कों के थे।'
सनी ने कहा, 'उसी दौरान हमने अडॉप्शन के लिए भी अप्लाई किया क्योंकि आईवीएफ और सरोगेसी काफी दिल तोड़ने वाला होता है जब चीजें हमारे हिसाब से नहीं होती। यह इसके अलावा काफी लंबा प्रोसेस भी होता है'। उन्होंने कहा, 'मुझे एक हफ्ते के अंदर ही पता चल गया कि उनमें से चार नहीं बचेंगे।'
आईवीएफ के दौरान दिक्कतें
सनी ने बताया, 'डेनियल और मैंने हमेशा एक-दूसरे को इमोशनली सपोर्ट किया है। हमने किसी को नहीं बताया। हम पहले खुद इसे देखना चाहते थे। हमारी सरोगेट के हाई एचसीजी लेवल था, लेकिन सैक खाली था। आईवीएफ के साथ दिक्कत यह है कि जैसे ही एम्ब्रियो अंदर जाता है आप साइकोलॉजिकली प्रेग्नेंट हो जाते हैं। आप बेबी रूम की प्लानिंग करते हैं और काफी चीजें आपके दिमाग में चलती हैं। इसके बाद अचानक वो होता ही नहीं है, सैक खाली होता है। ऐसा 2 बार हुआ एक ही डॉक्टर के साथ। वह अच्छा नहीं था इसलिए हमाने डॉक्टर बदल दिया।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन