Sunjay Kapur Mother Rani accuses Priya Sachdev of hiding his wealth amid estate feud संजय कपूर की पत्नी ने विदेश भेजा पैसा? कोर्ट के सामने बोला झूठ? मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

संजय कपूर की पत्नी ने विदेश भेजा पैसा? कोर्ट के सामने बोला झूठ? मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोप

Sunjay Kapur: रानी कपूर ने पैसों को विदेश भेज दिए जाने की बात कही और उनके प्रिया के उस दावे का विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा कि कपूर परिवार में परंपरा है कि वो अपनी निजी संपत्ति अपनी पत्नी के लिए छोड़ जाते हैं।

Tue, 2 Dec 2025 10:07 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
संजय कपूर की पत्नी ने विदेश भेजा पैसा? कोर्ट के सामने बोला झूठ? मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोप

संजय कपूर की मां रानी कपूर का आरोप है कि संपत्ति विवाद में प्रिया सचदेव ने कोर्ट के सामने उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी छिपाई है। दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद सोमवार को उस वक्त और बढ़ गया जब उनकी मां रानी कपूर ने प्रिया सचदेव (संजय की विधवा पत्नी) पर हमला बोला। करिश्मा कपूर के बच्चे पहले ही प्रिया पर संजय की वसीयत में हेराफेरी का आरोप लगा चुके हैं और अब रानी कपूर ने उन पर संपत्ति की असली जानकारी छिपाने का नया आरोप लगा है।

प्रिया सचदेव पर जानकारी छिपाने का आरोप

रानी कपूर ने दावा किया है कि संजय को सिर्फ 60 करोड़ रुपये सैलरी मिलती है, जबकि उनके बैंक खातों में महज एक करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा पैसा बताया गया है। कोर्ट में रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने दिल्ली हाई कोर्ट में ये आरोप लगाए। वकील के जरिए रानी ने आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके बेटे की संपत्ति के बारे में "बड़े पैमाने पर जानकारी छुपाई" है। वकील ने दावा किया कि प्रिया ने कोर्ट के सामने महत्वपूर्ण फाइनेंशियल जानकारी छिपाई है और शक है कि पैसों को विदेश भेज दिया गया है।

रानी ने लगाया पैसों की हेराफेरी का आरोप

रानी ने अपने वकील के जरिए कोर्ट को बताया, "उन्होंने बहुत बड़ी बात छिपाई है। यह घर (दिल्ली के रजोकरी इलाके में स्थित फार्महाउस) मेरे दिवंगत पति ने बनवाया था। वहां 50 से ज्यादा कलाकृतियां हैं... इनके (संजय कपूर) के पास न तो कोई जीवन बीमा था, न ही कोई किराए की आय, और न ही कोई म्यूचुअल फंड? उनकी तनख्वाह सिर्फ ₹60 करोड़ थी, और हम कह रहे हैं कि उनके खातों में सिर्फ ₹1.7 करोड़ हैं।" वकील ने आगे कहा, "आप बीते 2 सालों की डिटेल्स मांग सकती हैं, ना सिर्फ श्री कपूर का बल्कि विपक्ष नं 1 (प्रिया सचदेव) का भी, क्योंकि पैसों की हेरफेर की गई है।"

वकील ने किया प्रिया सचदेव के दावों को खारिज

रानी कपूर ने पैसों को विदेश भेज दिए जाने की बात कही और उनके प्रिया के उस दावे का विरोध किया जिसमें उन्होंने कहा कि कपूर परिवार में परंपरा है कि वो अपनी निजी संपत्ति अपनी पत्नी के लिए छोड़ जाते हैं, ठीक उसी तरह जैसे संजय कपूर के पिता ने रानी कपूर के लिए सब कुछ छोड़ दिया था। वकील ने प्रिया के इस दावे को खारिज किया कि कपूर परिवार में पतियों द्वारा अपनी निजी संपत्ति अपनी पत्नियों को देने की परंपरा रही है, लेकिन साथ ही इस बात का भी जिक्र किया कि संजय के पिता ने अपनी संपत्ति रानी कपूर के लिए छोड़ी थी।

रानी कपूर ने समझाया दोनों मामलों में फर्क

वकील ने रानी कपूर का पक्ष रखते हुए कहा, "आप दोनों मामलों की तुलना कैसे कर सकते हैं? उनकी (प्रिया की) संजय से 7 साल तक शादी चली थी। यह उनकी तीसरी और इनकी दूसरी शादी थी। मेरी शादी मेरे पति से 40 साल तक चली थी। अंतर यहीं खत्म नहीं होता। हमारी वसीयत रजिस्टर्ड थी। हमारी वसीयत का गवाह एक ऐसा शख्स था जिसे मेरे पति 30 सालों से जानते थे। यहां गवाह का कहना है कि वह 2022 से पहले कंपनी से जुड़े भी नहीं थे।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।