Sunjay Kapur and Karisma Kapoor were married for 13 years domestic abuse messy divorce करिश्मा कपूर और संजय कपूर का क्यों हुआ था तलाक? एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का क्यों हुआ था तलाक? एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

Sunjay Kapur Karisma Kapoor Divorce: संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। दोनों 13 साल तक साथ थे, लेकिन उनके बीच विवाद बढ़ते चले गए और फिर तलाक हो गया।

Thu, 11 Sep 2025 02:08 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
करिश्मा कपूर और संजय कपूर का क्यों हुआ था तलाक? एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

संजय कपूर के निधन के बाद उनकी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच लोग ये जानने के लिए बेताब हो रहे हैं कि करिश्मा कपूर और संजय का तलाक हुआ क्यों था? दरअसल करिश्मा और संजय कपूर की शादी साल 2003 में मुंबई के आरके स्टूडियो में बड़े शाही अंदाज में हुई थी। यह रिश्ता किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा था, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई।

शादी में दरार कब और कैसे आई?

शादी के बाद करिश्मा अक्सर मुंबई और दिल्ली के बीच आना-जाना करती रहीं क्योंकि वह शादी के बाद भी एक्टिंग कर रही थीं। एक सूत्र ने 2006 में हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया था कि दिल्ली की सोशलाईट लाइफ और पार्टी सर्किट में करिश्मा खुद को फिट नहीं कर पा रही थीं। दूसरी तरफ, संजय को करिश्मा का फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं लगता था। इस वजह से दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी।

घरेलू झगड़े और बबिता का दखल

समय के साथ उनके बीच झगड़े बढ़ते गए। बताया जाता है कि जब करिश्मा प्रेग्नेंट थीं और अपनी मम्मी बबिता के पास थीं तब संजय ने तलाक के कागजात तक भेज दिए थे, लेकिन करिश्मा ने साइन करने से इनकार कर दिया था। फिर दोनों साथ आए और करिश्मा दूसरी बार मां बनीं। हालांकि दोनों के बीच चीजें सही नहीं हुईं। संजय के परिवार ने इल्जाम लगाया कि करिश्मा की मां बबिता के दखल की वजह से दोनों की शादी नहीं चल पाई। खैर तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई और करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा, नशे की आदत जैसे गंभीर आरोप लगाए।

तलाक के बाद की जिंदगी

अंत में 2016 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद संजय ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली, जबकि करिश्मा अपने दोनों बच्चों – समायरा और कियान – के साथ मुंबई में रहने लगीं। संजय की मौत के बाद अब उनके बच्चों ने संपत्ति को लेकर नया केस भी दायर किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।