sunil dutt said pata nahin kaise jee jaate hain log, after demise of wife nargis dutt ‘पता नहीं कैसे जी जाते हैं लोग…’ नरगिस के निधन के बाद सुनील दत्त की बात, इस गाने को जीने बनाया सहारा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘पता नहीं कैसे जी जाते हैं लोग…’ नरगिस के निधन के बाद सुनील दत्त की बात, इस गाने को जीने बनाया सहारा

नरगिस दत्त के निधन के बाद सुनील दत्त टूट गए थे। उन्होंने अकेले ही बच्चों की परवरिश की और पत्नी की फिल्म के गाने को जीने का सहारा बना लिया था। नरगिस का नाम सुनते ही कैमरे के सामने ही इमोशनल हो गए थे एक्टर।

Tue, 3 June 2025 02:15 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
‘पता नहीं कैसे जी जाते हैं लोग…’ नरगिस के निधन के बाद सुनील दत्त की बात, इस गाने को जीने बनाया सहारा

नरगिस दत्त और सुनील दत्त की लव स्टोरी तो खूब मशहूर हुई। दोनों को मदर इंडिया के सेट पर प्यार हुआ और एक साल बाद ही जोड़ी ने शादी कर ली। लेकिन दोनों का साथ जिंदगी भर का नहीं था। 1981 में एक्ट्रेस ने कैंसर के आगे हार मान ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। नरगिस दत्त के निधन के बाद तीनों बच्चों की जिम्मेदारी सुनील दत्त ने अकेले संभाली। लेकिन जब कभी पत्नी की याद आई तो अपने आंसू भी रोक पाए। एक किस्सा ऐसा भी है जब नरगिस का नाम सुनने के बाद एक्टर की आंखे भर आई। उनके जाने के बाद उनकी फिल्म के गाने के सहारे जिंदगी जीते रहे।

जब टॉक शो में पहुंचे थे सुनील दत्त

3 मई 1981 को नरगिस दत्त ने आखिरी सांस ली। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 51 साल थी। एक्ट्रेस कैंसर की चपेट में आ गई थी। महंगे इलाज के बाद भी उनकी जिंदगी बचाई नहीं जा सकी। पत्नी के जाने के बाद सुनील दत्त बच्चों का पालन-पोषण अकेले करते रहे। एक्ट्रेस की डेथ के बाद 1980 के दशक में ही वो उस समय के पॉपुलर दूरदर्शन के शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में शामिल हुए थे। ये टॉक शो एक्ट्रेस तबस्सुम होस्ट किया करती थीं। सुनील दत्त उनके शो के गेस्ट बने थे जहां उन्होंने नरगिस के बारे में बात की।

नरगिस को दिया अपनी कामयाबी का श्रेय

तबस्सुम ने जब सुनील दत्त से उनकी सफलता के पीछे की औरत के बारे में सवाल किया तो एक्टर ने इसका श्रेय अपनी मां और पत्नी को दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी कामयाबी में बहुत सी औरतों का हाथ रहा। सबसे पहले तो मेरी मां थी’। आगे उन्होंने कहा 'मेरी खुशनसीबी है कि मेरी जिंदगी में एक ऐसी औरत आई जो एक महान कलाकार थीं और अच्छी इंसान थीं। उनकी वजह से मेरी जिंदगी बहुत कुछ अच्छा हुआ’।

नरगिस का नाम सुनते ही आंसू छुपाने लगे सुनील

तबस्सुम ने सुनील दत्त से पूछा कि नरगिस की कमी का असर आपकी जिंदगी पर कैसा पड़ा। इसके जवाब में एक्टर इमोशनल हो गए। उन्होंने नजरे झुकाकर इस सवाल से बचने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ कह नहीं सकता इस बारे में। इंसान सोचता है कि किसी के जाने के बाद वो जी नहीं पाएगा लेकिन पता नहीं कैसे जी जाते हैं लोग, पहले मैं ऐसा सोचा करता था। लेकिन अब मैं जी रहा हूं। जो मेरी जिंदगी में इस समय जो चल रहा है मुझे इससे मदर इंडिया का ये गाना याद आता है जो इन्होंने ही गाया था’। वो गाना था ‘दुनिया में हम आए हैं तो जीना ही पड़ेगा, जीवन है अगर जहर तो पीना ही पड़ेगा।’

एक्टर ने ये भी बताया कि वो नरगिस के चले जाने के बाद उनके स्कूल को चलाते हैं। हर संडे कैंसर के मरीजों से मिलते हैं। उनकी तकलीफें कम करने की कोशिश करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।