South Best Comedy Movie With Good IMDb Rating on Amazon Prime Video Anbe Sivam साउथ की कॉमेडी फिल्म, 8.6 है इसकी IMDb रेटिंग, लीड रोल में कमल हासन और आर माधवन, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

साउथ की कॉमेडी फिल्म, 8.6 है इसकी IMDb रेटिंग, लीड रोल में कमल हासन और आर माधवन

आपको अक्षय कुमार की ‘ओएमजी’ पसंद आई थी? अगर ‘हां’ तो आपको साउथ की ये फिल्म भी पसंद आएगी। इस फिल्म में कमल हासन और आर माधवन हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी काफी अच्छी है।

Tue, 6 Jan 2026 03:53 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
साउथ की कॉमेडी फिल्म, 8.6 है इसकी IMDb रेटिंग, लीड रोल में कमल हासन और आर माधवन

कमल हासन और आर माधवन की एक फिल्म है। ये फिल्म थोड़ी पुरानी है। इसे सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ‘फिलॉसफी’ माना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म की कहानी खुद कमल हासन ने लिखी है। वहीं सुंदर सी. ने इसे डायरेक्ट किया है। इसकी आईएमडीब रेटिंग 8.6 है और इसे ‘कल्ट क्लासिक’ माना जाता है।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘अन्बे शिवम’ है और इसका मतलब, “प्रेम ही ईश्वर है”। इस फिल्म में दो बिल्कुल अलग किरदारों की कहानी दिखाई है जो एक सफर के दौरान मिलते आते हैं। एक किरदार का नाम नल्लाशिवम (कमल हासन) होता है। नल्लाशिवम उम्र में बड़ा, बुद्धिमान और नास्तिक होता है। वहीं दूसरे किरदार का नाम अनबरसु (आर. माधवन) होता है। अनबरसु उम्र में छोटा, घमंडी और आस्तिक होता है। दोनों भुवनेश्वर से चेन्नई जा रहे होते हैं। खराब मौसम और ट्रेन छूटने के कारण दोनों को साथ रहना पड़ता है और फिर असली कहानी शुरू होती है।

कमल हासन और माधवन की केमिस्ट्री

कमल हासन और आर माधवन की एक्टिंग इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना अच्छा है कि ये आपको रोने पर मजबूर कर देगा। इस फिल्म को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि भगवान मंदिर या मस्जिद में नहीं, बल्कि दूसरे इंसान की मदद करने और उससे प्रेम करने में है।

बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, फिर बनी कल्ट

हैरानी की बात ये है कि जब ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। उस समय दर्शकों को ये फिल्म समझ ही नहीं आई थी। बाद में जब ये फिल्म टीवी और इंटरनेट पर आई तब लोगों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे कल्ट मान लिया। जी हां, आज इसे तमिल सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है।

आपको यह क्यों देखनी चाहिए?

अगर आपको बॉलीवुड की ‘ओएमजी’ पसंद आई थी तो आपको ये फिल्म भी पसंद आएगी। ये फिल्म आपको जीवन की छोटी-छोटी चीजों की कद्र करना सिखाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।