sonakshi sinha wedding outfits video goes viral see here सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने, क्या इस आउटफिट में दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने, क्या इस आउटफिट में दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस?

  • सोनाक्षी सिन्हा के घर डिलीवर हुए ये चार आउटफिट्स। शादी के सभी फंक्शन में इन आउटफिट्स में नज़र आ सकती हैं एक्ट्रेस।

Sun, 23 June 2024 06:39 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
सोनाक्षी सिन्हा के शादी के जोड़े का वीडियो आया सामने, क्या इस आउटफिट में दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस?

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल आज शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने जा रहे हैं। इस जश्न में दोनों का परिवार और दोस्त यार साथ हैं। हल्दी, मेहंदी और घर में पूजा की रस्म पूरी करने के बाद आज दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस आखिरी रस्म में एक्ट्रेस किस आउटफिट में नज़र आ सकती हैं इसकी एक झलक सामने आ गई है। सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए जो भी आउटफिट डिज़ाइन करवाए थे वो बीती शाम उनके घर पर डिलीवर कर दिए गए। पैपराजी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाउसहेल्प के हाथ में चार जोड़ी जड़े आउटफिट्स को देखा जा सकता है।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी का जोड़ा

सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग फंक्शन के आउटफिट्स की पहली झलक सामने आई है। उनके घर के बहार डिलीवर हुए डिज़ाइनर आउटफिट्स उनके हाउस हेल्प के हाथों में देखे जा सकते हैं। ये चार जोड़ी हैं जिसमें से दो अनारकली स्टाइल लॉन्ग सूट है पिंक कलर का जो जड़ा हुआ है। दूसरा लॉन्ग सूट हल्का ऑरेंज कलर का है। ऑफ वाइट और एक ब्लू है। पैपराजी के मुताबिक ये आउटफिट्स सोनाक्षी की शादी फंक्शन के लिए है। देखिए-

ग्रैंड रिसेप्शन

बता दें, हाल में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी का इनवाइट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। दोनों ने एक ऑडियो मैसेज के साथ अपने कुछ खास दोस्तों को शादी में शामिल होने को कहा था। हनी सिंह, पूनम ढिल्लन समेत कई सेलेब्रिटीज ने शादी में शामिल होने की बात भी कही थी। आज रजिस्टर मैरिज के बाद दोनों अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए एक ग्रैंड फंक्शन करने वाले हैं। इस ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नए कपल को शादी की बधाइयां देते दिख सकते हैं।

सोनाक्षी और ज़हीर अपने अलग धर्म को लेकर भी खबरों में बने हुए थे। लेकिन दोनों के परिवार से मिल रहे प्यार और सपोर्ट ने इस रिश्ते के बीच धर्म की नफरत को आने नहीं दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।