sholay gabbar aka amjad khan family connection with tv actress kruttika desai read शोले के गब्बर से है टीवी की अम्मा जी एक्ट्रेस कृतिका देसाई का पारिवारिक रिश्ता, रिश्ते में खास हैं दोनों, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शोले के गब्बर से है टीवी की अम्मा जी एक्ट्रेस कृतिका देसाई का पारिवारिक रिश्ता, रिश्ते में खास हैं दोनों

फिल्म शोले में गब्बर का यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर अमजद खान और टीवी की अम्मा जी एक्ट्रेस कृतिका देसाई के बीच खास पारिवारिक कनेक्शन है। कम ही लोग जानते हैं कि दोनों रिश्ते में एक दूसरे के करीबी हैं।

Sat, 13 Dec 2025 03:53 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
शोले के गब्बर से है टीवी की अम्मा जी एक्ट्रेस कृतिका देसाई का पारिवारिक रिश्ता, रिश्ते में खास हैं दोनों

1975 में आई फिल्म शोले में गब्बर का किरदार निभाने वाले एक्टर अमजद खान इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम थे। उनके पिता जयंत और भाई इम्तियाज भी फिल्मों में एक्टिव थे। अमजद खान के बड़े बेटे शादाब ने भी पिता की एक्टिंग को करियर चुना था। हालांकि उन्हें परिवार के अन्य सदस्य जितनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं अमजद खान टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई के साथ भी खास पारिवारिक रिश्ता है। कृतिका को आपने 80 और 90 के दशक की कई फिल्मों में देखा होगा। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल्स में यादगार किरदार निभाए।

गब्बर से है कृतिका का पारिवारिक रिश्ता

एक्ट्रेस कृतिका देसाई को आपने टीवी सीरियल ‘चंद्रकांता’ में विषकन्या, ‘मेरे अंगने में’ अम्मा जी के किरदार में देखा होगा, टीवी सीरियल ‘उतरन’ के लिए तो उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। कृतिका हिन्दू परिवार से आती हैं। लेकिन उन्हें एक्टर और टीवी सीरियल डायरेक्टर इम्तियाज खान से प्यार हो गया। दोनों ने अपने रिश्ते में धर्म को जगह नहीं दी। शादी के बाद दोनों ने एक बेटी गोद की थी जिसका नाम आयशा खान है और जो अब एक मॉडल है।

जानिए इनका रिश्ता

अब बताते हैं कृतिका और गब्बर के रिश्ते के बारे में। कृतिका ने इम्तियाज खान से शादी की जो एक्टर जयंत के बेटे और गब्बर यानी एक्टर अमजद खान के भाई थे। कृतिका रिश्ते में गब्बर की भाभी और अमजद उनके जेठ लगे। बताया जाता है कि कृतिका 23 साल की थीं और इम्तियाज 40 साल के थे जब दोनों ने एक दूसरे संग शादी की। दोनों के प्यार के आगे उम्र का अंतर कभी सामने नहीं आया। इम्तियाज खान ने साल 2020 में सिर्फ 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अंतिम पलों में कृतिका उनके साथ ही रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।