Shatrughan Sinha was there with the body of his actor friend, Amitabh Bachchan shouldered the bier दो दिन तक अपने इस एक्टर दोस्त के शव के पास रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन ने अर्थी को दिया था कंधा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दो दिन तक अपने इस एक्टर दोस्त के शव के पास रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन ने अर्थी को दिया था कंधा

बॉलीवुड एक्टर के निधन पर दो दिन तक शव के पास रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा। इंटरव्यू में एक्टर को बताया था अपना सबसे करीबी दोस्त, कहा था आर्थिक रूप से आभारी रहूंगा। इसी दोस्त को अमिताभ बच्चन ने दिया था कंधा।

Sun, 16 Nov 2025 09:53 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
दो दिन तक अपने इस एक्टर दोस्त के शव के पास रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन ने अर्थी को दिया था कंधा

बॉलीवुड एक्टर संजीव कुमार पर्दे पर अपनी अलग छाप छोड़ने के लिए जाने जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में शानदार किरदार निभाए। कुछ तो हमेशा के लिए याद रह गए। संजीव कुमार ने न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी कुछ खास रिश्ते निभाए थे। तभी तो जब वो इस दुनिया की छोड़कर गए तो कोई उनकी मौत पर फूट फूटकर रो रहा था तो कोई उनके शव के पास खड़ा रहा। संजीव और सबके हरी भाई अब नहीं रहे…ये सुनना भी इंडस्ट्री में उनके परिवार जैसे यार दोस्त के लिए किसी सदमे जैसा था। लेकिन एक ऐसा भी एक्टर था जो उनके शव के पास दो दिनों तक खड़ा रहा था।

संजीव कुमार की डेथ

संजीव कुमार ने 6 नवंबर 1985 को आखिरी सांस ली। हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 47 साल थी। एक्टर के निधन की खबर इंडस्ट्री में फैल गई। मायके गई उनके छोटे भाई नकुल की पत्नी और उनके बच्चों को बुलवाया गया। संजीव ही उनकी देखभाल कर रहे थे। बड़े भाई और परिवार को खबर दी गई। अमेरिका में रह रही उनकी बहन गायत्री को भी आने के लिए कहा गया। संजीव, अपनी बहन के करीब थे। डेथ के दो दिन पहले दोनों के बीच गहरी बातचीत हुई थी। भाई की मौत की खबर सुनकर गायत्री भी अमेरिका से भारत आने के लिए निकल गई थी। उनकी बहन के गाने का इंतजार किया गया। इसलिए डेथ के दो दिन बाद यानी 8 नवंबर को एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया।

sanjeev kumar

शत्रुघ्न सिन्हा थे शव के पास

इन दो दिनों तक एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपने सबसे प्यारे यार के शव के पास रहे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि ये उनके लिए सबसे मुश्किल समय था। मैं जानता हूं कई लोग अब उनके बारे में बहुत कुछ बोलेंगे। क्योंकि वो अब जवाब देने के लिए नहीं हैं। मैं ये नहीं कहूंगा कि वो कितने शानदार एक्टर थे। या उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री का कितना नुकसान हुआ है। क्योंकि ये सब जानते हैं। उनका जाना मेरे लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। मैंने अपना दोस्त खो दिया। जब भी मैं कभी मुसीबत में पड़ता था और मुझे उनकी ज़रूरत होती थी, वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते थे। मुझे गर्व है कि वो मेरे दोस्त थे। मैं जब कभी उनसे पूछता था कि आपकी आखिरी ख्वाहिश क्या होगी तो वो कहते थे 'मैं मरना नहीं चाहता।' अपने छोटे भाई नकुल की मौत के बाद उन पर बहुत ज़िम्मेदारियां आ गई थी। नकुल के तीनों बच्चों को वही पाल रहे थे। वो बच्चे उनका सबकुछ थे। और वो उन्हीं के लिए जीना चाहते थे।" एक और इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने बताया था कि हरी भाई के वो हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने व्यक्तिगत और आर्थिक रूप से हमेशा उनकी मदद की।


अमिताभ ने दिया था शव को कंधा

संजीव कुमार के निधन के दिन सभी जगह चल रही शूटिंग को रोक दिया गया था। अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर ने अपने हीरो की अर्थी को कंधा दिया था। राजेश खन्ना ने उन्हें एक्टर्स का एक्टर बताया था। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने भी दुख जताया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।