अंदर से ऐसा दिखता है शत्रुघ्न सिन्हा का घर रामायण, मॉडर्न है लिविंग रूम और डाइनिंग एरिया
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के आलीशान घर की तस्वीरें आपने बेटे नहीं देखी होंगी। देखिए ऐसा दिखता है एक्टर का घर। लिविंग एरिया और एंट्रेंस। एक्टर की पत्नी पूनम सिन्हा इस घर की साज-सजावट का ध्यान रखती हैं।
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के सबसे पोश इलाके में से एक जुहू में रहते हैं। उनके पास एक आलीशान बिल्डिंग है कई फ्लोर्स हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के इस घर का नाम रामायण है। शादी से पहले तक सोनाक्षी सिन्हा भी इस घर के एक फ्लोर पर अपने पेरेंट्स के साथ रहती थीं। ऐसा कम ही मौका हुआ जब एक्टर ने अपने इस घर की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया हो।
शत्रुघ्न सिन्हा का घर
हाल में कामिया जानी ने अपने शो द कर्ली टेल्स के लिए शत्रुघ्न सिन्हा पर उनका इंटरव्यू शूट किया है। उन्होंने अपने वीडियो में एक्टर घर खूबसूरती से दिखाया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर परेश रावल भी उनके साथ नजर आए। ये घर के अंदर की कुछ तस्वीरें हैं।इन तस्वीरों में परेश रावल और शत्रुघ्न सिन्हा को घर के लिविंग रूम में देखा जा सकता है।
ये घर की आलीशान बिल्डिंग है जिसमें कई फ्लोर्स हैं।
ये घर का एंट्रेंस हैं। अपने वीडियो की शुरुआत में कामिया जानी शत्रुघ्न सिन्हा के घर में प्रवेश करते हुए। घर के साइड में कई सजावट का सामान देखा जा सकता है।
ये घर का हॉल है। दीवार पर एक स्केच देखा जा सकता है। दूसरी तरफ दिनिंग टेबल है।
ये घर का एक हिस्सा है जहां बैठने के लिए एक बेंच लगाई गई है।
बता दें, परेश रावल हाल में फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए खबरों में बने हुए थे। एक्टर ने फिल्म से बाहर होने का एलान कर दिया था। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म में अपनी वापसी की। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। वहीं शतुघ्न सिन्हा फिल्मों से दूर फिलहाल एक राजनेता के तौर पर काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन