Shahrukh Khan Neighbour who lives near mannat in mumbai शाहरुख खान के पड़ोसी कौन हैं, मन्नत के बगल में है इस करोड़पति का घर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख खान के पड़ोसी कौन हैं, मन्नत के बगल में है इस करोड़पति का घर

Shahrukh Khan Mannat: शाहरुख खान की मन्नत को तो आपने देखा है, लेकिन आपने मन्नत के ठीक बगल में बना घर देखा है? आइए बताते हैं कि ये घर किसका है और उनकी संपत्ति कितनी है।

Mon, 4 May 2026 10:44 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख खान के पड़ोसी कौन हैं, मन्नत के बगल में है इस करोड़पति का घर

लोग शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर घंटो खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि मन्नत के ठीक बगल में एक और खास शख्सियत रहती है। इस शख्सियत का नाम सुभाष रुनवाला है। खास बात ये है कि सुभाष की कामयाबी की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। आइए बताते हैं कि सुभाष क्या करते हैं। (ये भी पढ़ें: 'बाहुबली 2' पस्त, अब 'दंगल' के सिंहासन पर ‘धुरंधर 2’ की नजर, नंबर 1 बनने के लिए चाहिए बस इतने करोड़)

कहां के रहने वाले हैं सुभाष?

सुभाष रुनवाल एक बिजनेसमैन हैं और रुनवाल ग्रुप के चेयरमैन हैं। सुभाष रुनवाल का जन्म महाराष्ट्र के एक छोटे से कस्बे धूलिया में हुआ था। उनका बचपन काफी तंगहाली में बीता। अपने माता-पिता को आर्थिक तंगी से जूझते देख उन्होंने कम उम्र में ही ठान लिया था कि वे अपनी किस्मत खुद बदलेंगे। कॉमर्स से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वह मुंबई आ गए। कहा जाता है कि उस वक्त उनकी जेब में सिर्फ 100 रुपये थे।

मुंबई आने के बाद क्या किया?

मुंबई आने के बाद उन्होंने सीए की पढ़ाई पूरी की और एक कंपनी में नौकरी करना शुरू किया। हालांकि, उनके सपने बड़े थे। काम करते-करते उन्हें समझ आया कि रियल एस्टेट में बहुत कुछ किया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने रियल एस्टेट बिजनेस में कदम रखा। (ये भी पढ़ें: ओटीटी पर 4 मई से 10 मई के बीच आने वाली हैं ये फिल्में और सीरीज, देखिए लिस्ट)

Subhash Runwal

कैसे पलटी किस्मत?

शुरुआत में सुभाष मुंबई के एक साधारण 1 बीएचके फ्लैट में रहते थे। लेकिन अपनी ईमानदारी और मिडिल क्लास परिवारों को किफायती घर मुहैया कराने के मिशन ने उन्हें कामयाबी के शिखर पर पहुंचा दिया। आज रुनवाल ग्रुप देश के सबसे बड़े डेवलपर्स में से एक है।

उनकी संपत्ति

कुल संपत्ति: रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 तक सुभाष रुनवाल की नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर (लगभग 11,500 करोड़ रुपये) से अधिक थी।

किंग खान के पड़ोसी: आज उनका बंगला बांद्रा जैसे पॉश इलाके में शाहरुख खान के बंगले मन्नत के ठीक बगल में है।

आसान भाषा में समझिए

शाहरुख खान के पड़ोसी का नाम: सुभाष रुनवाल

सुभाष मुंबई कब आए थे?: 1964 में आए थे मुंबई

सुभाष ने कब शुरू किया था रुनवाल ग्रुप?: 1978 में शुरू किया था रुनवाल ग्रुप

सुभाष की संपत्ति कितनी है?: 11,500 करोड़ रुपये से ज्यादा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।