Shahid kapoor cheated by these two famous actresses read शाहिद कपूर को प्यार में एक ने नहीं बल्कि दो फेमस महिलाओं ने दिया था धोखा, जानिए नाम, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहिद कपूर को प्यार में एक ने नहीं बल्कि दो फेमस महिलाओं ने दिया था धोखा, जानिए नाम

  • शाहिद कपूर इस धोखे के बाद टूट गए थे। मुश्किल से खुद को संभाल कर मीरा राजपूत से की शादी।

Sun, 5 May 2024 03:27 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहिद कपूर को प्यार में एक ने नहीं बल्कि दो फेमस महिलाओं ने दिया था धोखा, जानिए नाम

शाहिद कपूर अपने ब्रेकअप के दौर को भूल कर पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ आगे बढ़ गए हैं। लेकिन हाल में नेहा धूपिया के शो पर पहुंचे एक्टर ने अपने साथ हुए धोखे पर बात की जिसके बारे में कम ही लोग जानते थे। शो के दौरान शाहिद ने पत्नी मीरा के सामने माना कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार प्यार में धोखा मिला है। अभी तो एक्टर ने इस बात को हंस कर बताया लेकिन उस दौरान वो बुरे समय से गुजर रहे थे।

शाहिद को प्यार में मिला धोखा

नेहा धूपिया ने बातचीत के दौरान अपने गेस्ट शाहिद कपूर से पूछा कि उन्हें रिलेशनशिप में कितनी बार धोखा मिला है। इसके जवाब में कबीर सिंह एक्टर ने हंसते हुए कहा, 'मैं एक को लेकर श्योर हूं। दूसरी को लेकर मुझे शक है। तो मुझे लगता है इनमें से कुछ हैं। मैं उनमें से किसी का नाम नहीं लूंगा।' शाहिद के इस जवाब के बाद नेहा ने कहा कि क्या ये वहीं दो फेमस महिलाएं हैं जिन्हें आपने डेट किया था?' एक्टर ने सवाल पर पुप्पी साध ली। अब इस पर आए कमेंट्स की माने तो ये दोनों एक्ट्रेस करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा हैं। हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते।

priyanka chopra and kareena kapoor khan

क्या ये हैं फेमस एक्ट्रेसेज?

करीना कपूर और शाहिद कपूर का रिश्ता जग जाहिर था। एक्ट्रेस ने खुल कर एक्टर को डेट करने की बात मानी थी। कई बार करण जौहर के शो, इवेंट, पार्टीज में इन्हें साथ देखा गया था। लेकिन अचानक इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। उस समय खबर थी कि करीना फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान अपने को-एक्टर सैफ अली खान को दिल दे चुकी थीं। करीना से ब्रेकअप के बाद शाहिद की पड़ोसन प्रियंका चोपड़ा भी उनकी जिंदगी में आई। दोनों का रिश्ता कब शुरू हुआ और कब खत्म इस बारे में कोई जानकारी नहीं। अब शाहिद अपने दोनों बच्चों के साथ खुश हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।