Shah Rukh Khan Deepika Padukone Share Kiss in Upcoming King fact check ai video viral किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss? क्या है इस वायरल वीडियो का सच?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss? क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये किंग का लीक वीडियो है। आइए जानते हैं इस दावे का सच। 

Sat, 20 Dec 2025 07:08 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
किंग में दिखेगा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का Kiss? क्या है इस वायरल वीडियो का सच?

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण समेत बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो किंग के एक गाने का है जो लीक हो गया है। वीडियो में दीपिका-शाहरुख का रोमांस दिखाया गया है। वहीं, वीडियो में शाहरुख और दीपिका का एक किस भी दिखाया गया है। आइए जानते हैं क्या है उस वायरल वीडियो का सच।

लीक हो गया किंग का वीडियो

पहली झलक में वीडियो एक दम रियल लग रहा है और लग रहा है कि हो सकता है कि वीडियो लीक हो गई है। हालांकि, सच ये है कि वो वायरल वीडियो फिल्म का नहीं है। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक फैन मेड वीडियो है जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।

वीडियो में दिखा शाहरुख और दीपिका का रोमांस

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शाहरुख खान अपने किंग वाले लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका साड़ी और अलग अलग ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच का रोमांस देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब ये साफ है कि ये वीडियो किंग का लीक वीडियो नहीं बल्कि फैनमेड वीडियो है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपने देखा शाहरुख खान का रहमान डकैत Fa9la डांस? फैन्स ने बनाया मजेदार AI वर्जन

किंग में नजर आएंगे ये सितारे

किंग की बात करें तो इस फिल्म में रानी मुखर्जी, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अरशद वारसी जैसे स्टार्स नजर आनेवाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।