सारा अली खान का केदारनाथ से अनदेखा वीडियो वायरल, गुमसुम बैठा देख लोग बोले- सुशांत की…
सारा अली खान की रीसेंट केदारनाथ ट्रिप का अनदेखा वीडियो सामने आ रहा है। इसमें वह आसपास के लोगों से बेखबर शांति से बैठी हैं। एक फैन उन्हें पहचानकर सेल्फी मांगने लगता है पर वह ध्यान नहीं देतीं। लोग लिख रहे हैं कि बस सुशांत की कमी है।

सारा अली खान का केदारनाथ से काफी लगाव है। वह अक्सर वहां जाती रहती हैं। उनकी रीसेंट ट्रिप का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कई साधुओं के बीच बैठी हैं। उनके पास एक फैन सेल्फी लेने आता है लेकिन सारा उस पर जरा भी ध्यान नहीं देतीं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी सोच में डूबी हैं। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि सारा को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ रही होगी।
भीड़ में बैठी दिखीं सारा
सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। वह इस जगह को तबसे ही खास मानती हैं। वह केदारनाथ कई बार जा चुकी हैं। उनकी रीसेंट ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें दिख रहा है कि सारा जमीन पर शांत बैठी हैं। उनके पास एक लड़का आता है। वह हाथ में मोबाइल लेकर कुछ बोलता है, शायद सेल्फी की रिक्वेस्ट करता है। सारा ऐसे बैठी हैं जैसे उन्हें ना कुछ सुनाई दे रहा है ना ही दिखाई दे रहा है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखकर लोग सारा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं सेल्फी मांगने वाले लड़के की आलोचना हो रही है। एक ने लिखा है, मंदिर में लोग भगवान के बजाय सिलेब्रिटी पर फोकस कर रहे हैं, यह देखकर बहुत दुख होता है। एक ने लिखा है, तभी सिलेब्रिटीज को प्रायॉरिटी लाइन में स्पेशल दर्शन दिए जाते हैं क्योंकि लोग उन्हें 1 मिनट शांति से प्रार्थना भी नहीं करने देते। एक कमेंट है, बहुत अच्छी संस्कारी लड़की है सारा खान। एक ने लिखा है, इयर मफ्स की वजह से नहीं सुन पा रही। एक ने लिखा है, क्या सारा को भी वहां सुशांत की याद आ रही होगी। कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में सुशांत की तस्वीर पोस्ट की है। एक ने लिखा है, बस सुशांत सिंह राजपूत की कमी है।
सारा ने किया था पोस्ट
सारा ने अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें पोस्ट करके लिखा है, पूरी दुनिया में यह एक ऐसी जगह है जो अपनी सी लगती है और हर बार मुझे हैरत में डाल देती है। सिर्फ आभार, मेरे पास जो कुछ है वो देने के लिए और मैं जो हूं वो बनाने के लिए शुक्रिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन