इस सुपरस्टार के एक गाने के लिए साथ आए थे 3 लीजेंडरी सिंगर्स, ब्लॉकबस्टर था फिल्म का म्यूजिक
बॉलीवुड फिल्मों में ऐसा कम ही हुआ कि एक एक्टर के लिए तीन सिंगर को एक गाना रिकॉर्ड करना पड़े। लेकिन बॉलीवुड के इस सुपरस्टार के लिए एक साथ इन तीन मशहूर सिंगर्स ने एक गाना रिकॉर्ड किया था।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गानों का बहुत महत्व रहा है। कई बड़े सिंगर्स ने एक फिल्म में अपने कई गाने दिए। कुछ गाने ऐसे भी हैं थे जिसमें एक साथ कई बड़े सिंगर्स आए। जैसे फिल्म अमर अकबर एंथोनी के गाने ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार’ के लिए मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश ने एक साथ एक गाने में अपनी आवाज दी थी। लेकिन इन तीनों सिंगर्स ने फिल्म के तीन एक्टर्स के लिए गाया था। लेकिन आपने कभी सुना है कि के हीरो के लिए तीन सिंगर्स ने एक गाना गया हो? ऐसा हुआ है वो भी बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के लिए। उनके एक गाने के लिए उदित नारायण, केके और कमाल खान ने गाना रिकॉर्ड किया था और ये काम म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने कर दिखाया।
एक एक्टर के लिए तीन सिंगर्स की आवाज
साल 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने जबरदस्त हिट हुए थे। हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक तैयार किया था। फिल्म के डायरेक्टर थे सतीश कौशिक। फिल्म तेरे नाम में एक गाना है ‘ओह जाना, कह रहा है दिल हो जाना’। इस गाने में महिमा चौधरी भी नजर आई थीं। तो गाने का हुक ‘ओह जाना’ कमाल खान ने गाया था। गाने का मुखड़ा ‘देखो जान लो तुम…’ उदित नारायण ने गाया था और गाने के बीच में ओह्ह करके साउंड आता है ये आवाज थी केके की। तो एक एक्टर, एक गाना और तीन दिग्गज सिंगर को साथ लाने का कमाल हिमेश रेशमिया ने कर दिखाया था।
परफॉरमेंस ने जीता था दिल
फिल्म तेरे नाम के दूसरे गाने भी बहुत मशहूर हुए थे। टाइटल सॉंग तेरे नाम जबरदस्त हिट हुआ था। लगन लगी, ओढ़नी, तूने साथ जो मेरा छोड़ा, क्यों किसी को वफा के बदले। ये सभी गाने उस समय जबरदस्त हिट हुए थे। सलमान खान की परफॉरमेंस को पसंद किया गया और उन्हें बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। हालांकि ये अवॉर्ड वो ऋतिक रोशन से हार गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन