Saif Ali Khan younger Son Jeh Protects Daddy from Photographers Cute Video Goes Viral सैफ अली खान की प्रोटेक्शन में छोटा बेटा जेह, बॉडीगार्ड वाले अंदाज में क्यूट वीडियो वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सैफ अली खान की प्रोटेक्शन में छोटा बेटा जेह, बॉडीगार्ड वाले अंदाज में क्यूट वीडियो वायरल

सैफ अली खान का छोटा बेटा जहांगीर अली खान जब क्यूट अंदाज में अपने पिता की प्रोटेक्शन में दिखा तो फैंस के लिए हंसी रोकना मुश्किल हो गया।

Sun, 23 Nov 2025 05:25 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
सैफ अली खान की प्रोटेक्शन में छोटा बेटा जेह, बॉडीगार्ड वाले अंदाज में क्यूट वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हाल ही में जब बांद्रा में शॉपिंग करने निकले तो उनका छोटा बेटा जेह (जहांगीर अली खान) काफी क्यूट अंदाज में उनकी सिक्योरिटी संभालता दिखा। सैफ अली खान दरअसल अपने बच्चों जेह और तैमूर के साथ शॉपिंग के लिए निकले हुए थे, इस दौरान उनका छोटा बेटा उनके बॉडीगार्ड वाले अंदाज में फोटोग्राफर्स को अपने पिता से दूर रखने की कोशिश करता दिखा। जेह की अपने पिता के लिए यह क्यूट केयर कैमरा पर रिकॉर्ड हो गई और अब यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल है।

पापा की प्रोटेक्शन में जहांगीर

जहांगीर अली खान वीडियो में दूर से दौड़ते हुए आते हैं और फोटोग्राफर्स के सामने दोनों हाथ फैलाकर उन्हें रोकने लगते हैं। इसके बाद जब उन्हें सैफ अली खान का असिस्टेंट उठाकर गाड़ी में बिठा देता है तब भी उन्हें गाड़ी में बैठकर अपने पिता की तस्वीरें नहीं लेने का इशारा करते देखा जा सकता है। बता दें कि सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद से उनका परिवार उन्हें लेकर बहुत ज्यादा फिक्रमंद रहने लगा है। एक्टर पर हुए हमले की खबरें सोशल मीडिया पर काफी हफ्तों तक चर्चा का विषय रही थीं।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले फैंस?

बात कमेंट सेक्शन की करें तो एक फॉलोअर ने कमेंट किया, "छोटा पापा अपने बड़ों को तस्वीरें लेने से पहले अनुमति लेने की सीख दे रहा है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "इस क्यूटनेस को संभालना मुश्किल है।" एक फॉलोअर ने वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट किया, "यह बच्चा करीना कपूर खान का प्रो मैक्स वर्जन है।" तो वहीं दूसरे ने लिखा, "यह बच्चा नहीं बेबो 2.0 है।" इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने इस वायरल वीडियो पर किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा से यह विनती करेंगे चॉल वाले, क्या बचपन की दोस्त को धोखा देगी रजनी?
ये भी पढ़ें:अनुपमा के बचपन की दोस्त निकली रजनी, वसुंधरा की साजिश का शिकार होगी राही

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।