'अगर ये सब हरकतें…', फरहाना के गेम के बारे में क्या बोले राइज एंड फॉल के अरबाज पटेल
राइज एंड फॉल के फाइनलिस्ट अरबाज पटेल ने बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के खेल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि राइज एंड फॉल में जैसे उनके इर्द-गिर्द खेल घूम रहा था, बिग बॉस में वो फरहाना के साथ है।

राइज एंड फॉल शो खत्म हो चुका है। अर्जुन बिजलानी शो के विनर बनकर बाहर आए हैं। वहीं, अरबाद पटेल शो के फाइनलिस्ट थे। राइज एंड फॉल से बाहर आने के बाद अब अरबाज पटेल ने बिग बॉस को लेकर बात की। उन्होंने बिग बॉस 19 की फरहाना भट्ट के गेम के बारे में भी बात की। अरबाज ने कहा कि जैसे राइज एंड फॉल में गेम उनके इर्द-गिर्द घूमता था, ठीक उसी तरह बिग बॉस का गेम फरहाना के इर्द-गिर्द है।
फरहाना के खेल के बारे में क्या बोले अरबाज
जूम से खास बातचीत में अरबाज ने कहा, "मैं अगर प्लेयर के तौर पर फरहाना की बात करूं तो अगर फरहाना ये सब हरकतें नहीं करेगी तो जो आजूबाजू उसके खेल रहे हैं वो क्या खेलेंगे। फरहाना गेम बन रही है, जैसे राइज एंड फॉल के अंदर अरबाद के इर्द-गिर्द गेम चल रहा था। अशनीर सर ने बोला अरबाज को आप फॉल करवाना चाहते थे, अरबाज ने फॉल कर लिया, हो गया आपका गेम, चले जाओ घर पर।"
फरहाना के एक्शन्स पर क्या बोले अरबाज पटेल
फरहाना के एक्शन्स को सही बताते हुए अरबाज ने कहा, “अभी जो फरहाना चीजें कर रही है अगर ये चीज वो नहीं करेगी तो बाहर दुनिया को मनोरंजन देखने के लिए मिलेगा नहीं, क्योंकि उसके इर्द-गिर्द गेम चल रहा है। वो गेम चला रही है। ये गेम एक पार्ट है। आप उसको एक गेम के तरीके से लो। वही फरहाना, वही अरबाज बाहर की दुनिया में ऐसा नहीं करेंगे।”
हाल ही में अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट से खाने की प्लेट छीनी थी। इस घटना का जिक्र करते हुए अरबाज ने कहा कि उन्होंने वो देखा, कुछ सीन्स देखे जो फरहाना के साथ हुआ। अरबाज ने कहा कि वो सब चीजें जो हुई हैं वो सब बहुत गलत हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन