rhea chakraborty talks about her worst phase of life, say nobody wants to work with her in 7 years उन 7 सालों में…रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बोलीं-कोई साथ काम नहीं करना चाहता था, नार्मल जिंदगी गिफ्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

उन 7 सालों में…रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बोलीं-कोई साथ काम नहीं करना चाहता था, नार्मल जिंदगी गिफ्ट

रिया चक्रवर्ती ने हाल में बताया कि उनके दर्दभरे 7 सालों में उन्हें किसी ने काम नहीं दिया। उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। अब गलियों में बिना किसी डर के चलना उन्हें गिफ्ट लगता है। जिन दोस्तों ने मदद की उनके हाथ से भी काम छूट गया था।

Sat, 7 Feb 2026 11:14 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
उन 7 सालों में…रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द,  बोलीं-कोई साथ काम नहीं करना चाहता था, नार्मल जिंदगी गिफ्ट

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद रिया चक्रवर्ती फिल्मों से गायब थीं। इन सात सालों में एक्ट्रेस को फिल्मों में काम नहीं मिला। रिया ने एक्टिंग से इतनी दूरी बना ली कि उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी। उनके दोस्तों ने उन्हें इन सात सालों में मिले दर्द से निकलने में मदद की। अब रिया ने अपने उन सालों के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने कई साल मेहनत की थी। लेकिन फिर उन्हें वो सब छोड़ना पड़ा। उनके लिए ये दर्द से भरा था।

किसी ने नहीं दिया काम

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए रिया ने बताया कि उन्होंने 10 साल से भी ज्यादा समय तक एक्टिंग करियर के लिए म्हणत की थी। लेकिन उन्हें फिर सब कुछ बंद करना पड़ा। उन्हें ये सोचना बंद करना पड़ा कि वो कुछ हासिल नहीं कर सकती थीं। रिया ने बताया कि उन्हें एक्टिंग करने के ऑफर नहीं मिल रहे थे और एकाध मिले तो उन्होंने उन्हें रिजेक्ट कर दिया। रिया ने आगे बताया, ‘हंसल सर और राइटर ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या रोक रहा है। मैंने उन्हें बताया कि मैंने एक्टिंग करनी छोड़ दी है और उन्होंने कहा कि यही तो और भी बड़ा कारण है कि मुझे इसे करना चाहिए क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा करती हूं या नहीं। अब मुझे खुशी है कि मैंने हां कहा, सेट पर आना अलग ही एक्सपीरियंस था, पिछले सात सालों में मैंने एक लंबा जीवन जी लिया है। यह साइकिल चलाने जैसा है, जिसे आप कभी नहीं भूलते।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बच्चे के लिए अपनी जमापूंजी छोड़ गई थीं मीना कुमारी, आज है बॉलीवुड का बड़ा सिंगर
ये भी पढ़ें:मीना कुमारी ने दो बार करवाया था अबॉर्शन, खुद को लेकर फैलाई थी ये अफवाह
rhea chakraborty sushant singh rajput

गलियों में बेफिक्र होकर चल पाना रिया के लिए गिफ्ट है

आगे रिया ने बताया कि उन्हें अपने करियर में दर्द और बेचैनी के साथ रुकना पड़ा। उन्होंने कहा उनके साथ जो भी हुआ उससे वो इमोशनली, मेंटली और फिजिकली तैयार नहीं थीं। वो साल बहुत दर्दनाक थे जब उनके साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके दोस्त और परिवार ने उन्हें इस दर्द से बाहर निकालने में मदद की। आगे उन्होंने बताया कि उनकी एक्ट्रेस दोस्त शिबानी दांडेकर को एक ब्रांड से निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने खुलकर रिया का सपोर्ट किया था।रिया ने बताया कि नार्मल जिंदगी में वापस लौटना उनके लिए गिफ्ट जैसा है जो उन्हें बहुत समय बाद मिला है। यंके लिए ये गिफ्ट है कि वो गलियों में बिना डर के चल सकती हैं। वो इन छोटी चीज़ों को एन्जॉय कर रही हैं।

रिया की फिल्में

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद 2021 में रिया की फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग वो उस हादसे से पहले कर चुकी थीं। उस समय ऐसी खबरें सामने थीं कि एक्ट्रेस के कई सीन को इस फिल्म से काट दिया गया था। कुछ सालों बाद एक्ट्रेस ने MTV के रोडीज से वापसी की, पॉडकास्ट किए। अब हंसल मेहता की वेब सीरीज में आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।