Remo DSouzas Wife Lizelle Made Her Debut 25 Years Ago with Aditya Narayans Wife रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल 25 साल पहले इस सॉन्ग से कर चुकी हैं डेब्यू, आदित्य नारायण की पत्नी भी थीं साथ, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल 25 साल पहले इस सॉन्ग से कर चुकी हैं डेब्यू, आदित्य नारायण की पत्नी भी थीं साथ

  • रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा 25 साल पहले म्यूजिक एल्बम से अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उन्हें सिंगर विभा शर्मा की एक म्यूजिक एल्बम में देखा जा सकता है। लिजेल के साथ एक्ट्रेस काम्या पंजाबी और आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल भी हैं। गाना यूट्यूब पर देखा जा सकता है।आईं थीं नजर

Wed, 1 Jan 2025 06:46 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल 25 साल पहले इस सॉन्ग से कर चुकी हैं डेब्यू, आदित्य नारायण की पत्नी भी थीं साथ

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने बाजीराव मस्तानी, ये जवानी है दीवानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गानों में अपनी दमदार कोरियोग्राफी दिखाई है। इसके अलावा फिल्में भी डायरेक्ट की हैं और टीवी डांस रियलिटी शोज भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा भी अपने समय में काफी पॉपुलर थीं और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं। रेमो जब इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे उस समय लिजेल ‘मेहंदी’ नाम की एक म्यूजिक एल्बम में दिखाई दी थीं।

मेहंदी एल्बम का पहला गाना ‘मेहंदी लगाऊंगी मैं’ था जो 2000 में रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर विभा शर्मा ने गाया है और यह उनके डेब्यू एल्बम ‘मेहंद’ का हिस्सा था। यह गाना अपने समय में बेहद पॉपुलर हुआ और शादियों समेत अन्य फंक्शन में अक्सर इस गाने के बोल सुनाई देते थे। करीब 25 साल पुराने इस गाने में रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल की एक छोटी सी झलक नजर आती है। लिजेल गाने की लीड हीरोइन की दोस्त बनी हैं। उस समय भी लिजेल काफी फैशनेबल थीं। साथ ही एक्ट्रेस काम्या पंजाबी और आदित्य नारायण की पत्नी श्वेता अग्रवाल भी हैं।

गाना ‘मेहंदी लगाऊंगी मैं’ खासतौर पर शादी के माहौल और मेहंदी की रस्म के लिए बनाया गया था। विभा शर्मा के गाने ने अपनी मधुर धुन और खूबसूरत बोलों की वजह से लोगों के दिलों में जगह बनाई। यह गाना साल 2000 के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्राइवेट एल्बम्स में से एक था। उस साल के सबसे हिट गानों में से एक इस गाने को आज भी यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।