120 बहादुर देख इमोशनल हो गई थीं रेखा; 'उनकी आंखों में आंसू थे…'
फरहाना अख्तर की 120 बहादुर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। यह फिल्म एक वॉर ड्रामा फिल्म है। बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा इस फिल्म को देखकर इमोशनल हो गई थीं।

फरहाना अख्तर की वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। इस फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा इंडियन एक्ट्रेस राशी खन्ना भी नजर आई हैं। अब राशी खन्ना ने फिल्म के प्रीमियर से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि रेखा ये फिल्म देखकर रोने लगी थीं। उन्होंने फरहान से राशी के किरदार के बारे में भी बात की।
120 बहादुर देख इमोशनल हो गई थीं रेखा
जूम से खास बातचीत में राशी खन्ना ने बताया कि रेखा फिल्म देखकर इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा, जब रेखा जी ने 120 बहादुर देखी तो उनकी आंखों में आंसू थे। मैंने उनसे पूछा- क्या मैं आपको गले लगा सकती हैं। उन्होंने कहा- नहीं, क्या मैं आपको गले लगा सकती हूं? उन्होंने मुझे गले लगाया।"
रेखा ने की थी राशी की तारीफ
राशी खन्ना ने कहा कि रेखा ने उनके किरदार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि राशी का किरदार फिल्म के अंत में उन्हें (रेखा) छू गया और उन्हें रुला दिया। राशी ने बताया कि रेखा काफी देर तक इमोशनल थीं। जब उनके जैसा कोई शख्स ऐसी बातें करता है तो लगता है कि मैं कुछ तो सही कर रही हूं।
7 दिन में कमाए 15 करोड़
फिल्म में राशी खन्ना के किरदार की बात करें तो उन्होंने मेजर शैतान सिंह (फरहान अख्तर) की पत्नी सुगन का किरदार निभाया है। 120 बहादुर रजनीश घई ने डायरेक्ट की है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने सात दिन में 15 करोड़ की कमाई की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन