raza murad recalls actor raaj kumar once beaten a man to death then faced murder case राज कुमार की पिटाई से हो गई थी शख्स की मौत, रजा मुराद ने बताया किस बात पर आया था गुस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राज कुमार की पिटाई से हो गई थी शख्स की मौत, रजा मुराद ने बताया किस बात पर आया था गुस्सा

  • एक्टर राज कुमार अपने गरम मिजाज और बेबाकी के लिए जाने जाते थे। उनके दोस्त के बेटे रजा मुराद ने बताया है कि एक बार राज कुमार की पिटाई से एक शख्स की जान चली गई थी फिर उन पर हत्या का केस चला था।

Mon, 31 March 2025 01:00 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
राज कुमार की पिटाई से हो गई थी शख्स की मौत, रजा मुराद ने बताया किस बात पर आया था गुस्सा

दिवंगत अभिनेता राज कुमार अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके गुस्से के कई किस्से हेडलाइन्स बन चुके हैं। अब रजा मुराद ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार उन्होंने एक शख्स को इतना पीट दिया था कि उसकी मौत हो गई थी। राज कुमार पर काफी समय तक मर्डर का केस चलता रहा था। बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।

छेड़छाड़ पर भड़का था गुस्सा

एएनआई से बातचीत में रजा मुराद ने बताया, 'एक बार राज सर जुहू बीच पर एक दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ थे। महिला पर किसी ने भद्दा कमेंट किया। राज सर को बहुत गुस्सा आ गया। उन्होंने उस बंदे को इतना मारा कि वह मर गया। राज साहब के खिलाफ मर्डर का केस हो गया था। मेरे पिता उनके बहुत अच्छे दोस्त थे, वह कोर्ट की हर सुनवाई में उनके सपोर्ट के लिए जाते थे। यह केस लंबा चला था लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। इसमें कई हफ्ते लग गए थे।'

काफी थी हाइट

इंटरव्यू में रजा मुराद ने यह भी बताया कि जब उन्होंने राज कुमार को देखा तो उनकी लंबाई देखकर हैरान रह गए थे। रजा मुराद बोले, 'मुझे याद है, जब हम उनके कॉटेज गए थे। मुझे उन्हें पहनाने के लिए एक माला दी गई थी। जब मैंने उन्हें देखा तो लगा कि कुतुबमीनार देख रहा हूं...वह इतने लंबे थे। पर उन्होंने जो किया वो काबिलेतारीफ था। उन्होंने मेरे लेवल तक गर्दन झुकाई ताकि मैं माला पहना सकूं।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।