रणवीर सिंह की धुरंधर ने रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म को पछाड़ा, कमा डाले इतने करोड़
Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फिल्म ने कई बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह की धुरंधर ने रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन में 500 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।
रणवीर सिंह की फिल्म ने 17 दिन में कमाए 520.06 करोड़
रणवीर सिंह ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते 253.25 करोड़ की कमाई थी। वहीं, फिल्म ने तीसरे हफ्ते 520.06 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने 17 दिन में 520.06 करोड़ की कमाई कर ली है।
रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को छोड़ा पीछे
धुरंधर ने रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 2.0 है। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 407.05 करोड़ की कमाई की थी।

2.0 और धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की भी बात करें तो रणवीर सिंह की धुरंधर ने 785 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, रजनीकांत की 2.0 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 691 करोड़ रुपये था।

2018 में आई थी रजनीकांत की ये फिल्म
2.0 की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय ने काम किया था।.यह फिल्म साल 2018 में आई थी। फिल्म को एस. शंकर ने डायरेक्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 570 करोड़ था।
रणवीर सिंह की धुरंधर में नजर आए हैं ये सितारे
रणवीर सिंह की धुरंधर की बात करें तो फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन