Ramayana exclusive The Kerala Story Sonia Balani to play Urmila character Nitesh Tiwari Film रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगी 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस, निभाएंगी ये अहम किरदार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगी 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस, निभाएंगी ये अहम किरदार

द केरल स्टोरी में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनिया अब नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगी। सोनिया रामायण में उर्मिला को रोल निभाएंगी।

Thu, 16 May 2024 08:14 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगी 'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस, निभाएंगी ये अहम किरदार

नितेश तिवारी की रामायण इस समय की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। रणबीर को राम के रूप में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में 'द केरल स्टोरी' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सोनिया बलानी भी नजर आएंगी। रामायण की शूटिंग अप्रैल में ही शुरू हो गई थी। तब से अबतक फिल्म में काम करने वाले कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं।

रामायण में निभाएंगी उर्मिला का रोल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया बलानी नितेश तिवारी की रामायण में उर्मिला को रोल निभाएंगी। द केरल स्टोरी में उनकी एक्टिंग की वजह से उन्हें खूब पसंद किया गया था। अब रामायण में रोल मिलने पर उनके फैंस को यकीनन खुशी होगी। इसी के साथ, सोनिया टीवी एक्टर रवि दुबे के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

सीता बनेंगी पल्लवी

रामायण में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर राम के रोल में नजर आएंगे, तो वहीं, साउथ की एक्ट्रेस पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में सुपरस्टार यश भी नजर आएंगे। सुपरस्टार यश रामायण में रावण के किरदार निभाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए पल्लवी ने 6 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

कौन हैं सोनिया बलानी

द केरल स्टोरी में सोनिया ने आसिफा का किरदार निभाया है। सोनिया उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। वह यहां झूलेलाल भवन में अपने पिता रमेश बलानी और अपने परिवार के साथ मीडिया से बात कर रही थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।