Rajinikanth Says Aishwarya Rai Was His First Choice For Neelambari Role In Padayappa Actor Says Was Ready To 3 Years ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट कर दी थी रजनीकांत की फिल्म, एक्टर बोले थे- 2-3 साल तक इंतजार…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट कर दी थी रजनीकांत की फिल्म, एक्टर बोले थे- 2-3 साल तक इंतजार…

रजनीकांत अपनी फिल्म पदयप्पा के लिए ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या ने यह फिल्म नहीं की। रजनीकांत ने इस पर कहा था कि वह 2-3 साल तक इंतजार करने तक के लिए तैयार थे।

Wed, 10 Dec 2025 09:38 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट कर दी थी रजनीकांत की फिल्म, एक्टर बोले थे- 2-3 साल तक इंतजार…

सुपरस्टार रजनीकांत की 1999 की हिट फिल्म पदयप्पा थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही है। फिल्म के री रिलीज से पहले रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताते हैं कि राम्या कृष्णन नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय उनकी पहली च्वाइस थे नीलाम्बरी के किरदार के लिए। लेकिन ऐश्वर्या ने करने से मना कर दिया था।

क्या बोले थे रजनीकांत

रजनीकांत ने कहा था, हम चाहते थे कि ऐश्वर्या राय नीलाम्बरी का किरदार करें। हमने उनसे बात भी की कई परेशानियों के बाद। अगर वह हां कहती फिल्म के लिए, मैं 2-3 साल तक इंतजार कर लेता क्योंकि वो किरदार ऐसा ही था। लेकिन फिर हमने सुना कि वह इंट्रेस्टेड ही नहीं थीं। श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और कई नाम फिर देखे गए। लेकिन हम ऐसी हिरोइन चाहते थे जिसकी आंखों में वो ताकत हो जो नीलाम्बरी का किरदार करे। हमें किरदार में वो एरोगेंस चाहिए और फिर रवि कुमार ने राम्या का नाम सजेस्ट किया।

दोनों साथ में दूसरी फिल्म में नजर आए

वैसे बता दें कि रजनीकांत और ऐश्वर्या फिर फिल्म एन्थिरन में साथ नजर आए थे। उसी वीडियो में रजनीकांत ने बताया था कि पदयप्पा का सीक्वल आएगा और उसका टाइटल नीलाम्बरी: पदयप्पा 2 होगा।

फिल्म थी सुपरहिट

बता दें कि जब फिल्म रिलीज हुई थी तब वह तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म अब रजनीकांत के बर्थडे पर दोबारा रिलीज होगी।

रजनीकांत और राम्या की फिल्म

रजनीकांत और राम्या अब जेलर 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों के साथ योगी बाबू, एस जे सूर्या भी हैं। फिल्म जून 2026 में रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।