संजय कपूर के निधन के पत्नी प्रिया सचदेव ने शेयर की पति के हाथ का लिखा हुआ नोट, कहा- 'गलती दोहराऊंगी...'
संजय के निधन के बाद उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर लगाता उनकी याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में प्रिया सचदेव ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर उनकी नौवीं शादी की सालगिरह पर उन्हें याद किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत ने सभी को झकझोर दिया था। संजय की मौत 53 साल की उम्र में हुआ है। 12 जून को कथित तौर पर पोलो मैच खेलते समय उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई थी। इसके कुछ देर के अंदर ही हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। ऐसे में संजय के निधन के बाद उनकी दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर लगाता उनकी याद में पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में प्रिया सचदेव ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर उनकी नौवीं शादी की सालगिरह पर उन्हें याद किया। प्रिया ने संजय के हाथ का लिखा हुआ नोट शेयर किया है। प्रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हम अगले 7 जन्मों तक साथ रहें
प्रिया सचदेव कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। प्रिया ने संजय कपूर संग कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें प्रिया और संजय की शादी की है। इसमें प्रिया ट्रेडिशनल पंजाबी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। संजय सफेद संग के कुर्ता-पायजामा पहना था। इसके साथ उन्होंने पिंक पगड़ी पहनी हुई है। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी, जे (हार्ट इमोजी) पिछले साल, हमारी 8वीं सालगिरह पर, हमने तुम्हारे डोस्को दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। यह जोरदार, गर्मजोशी भरा, हंसी से भरा था। तुमने मेरी तरफ देखा और कहा कि तुम चाहते हो कि हम अगले 7 जन्मों तक साथ रहें। मैं तुम्हें इस बात के लिए पकड़ रही हूं।'
मैंने हर शब्द अपने साथ रखा है
प्रिया ने संजय का लिखा हाथ से लिखा नोट भी पोस्ट किया, जो उन्होंने अपनी सातवीं एनिवर्सरी पर उनके लिए लिखा था। इसमें लिखा है, 'हमारी 7वीं एनिवर्सरी पर, तुमने मेरे लिए सबसे सुंदर नोट लिखा। सबसे कीमती तोहफा। मैंने हर शब्द अपने साथ रखा है। मैं हमेशा रखूंगी। तुम सिर्फ मेरे पति नहीं थे। तुम मेरे सोलमेट थे, मेरी सुरक्षित जगह, मेरे दिल की धड़कन। तुम्हारे साथ, मुझे घर मिला। तुमसे प्यार करना मेरे लिए सबसे आसान और सबसे सुंदर चीज थी जो मैंने कभी जानी है। तुमने आम चीजों को भी जादुई बना दिया।'
यह हमारे साथ बिताए समय की बस शुरुआत है…
उन्होंने अपना नोट इस तरह खत्म किया, 'तुम मेरे पास्ट में नहीं हो, मेरे प्यार। तुम मेरे फ्यूचर में मेरा इंतजार कर रहे हो। हमारी कहानी खत्म नहीं हुई है। हैप्पी एनिवर्सरी, मेरे हमेशा के लिए। 'US' के लिए तुम्हें जो कोट मिला, वह मुझे पसंद आया: 'यह हमारे साथ बिताए समय की बस शुरुआत है… शादी के 7 साल और साथ में 7 जिंदगियां। और अगर मैं दोबारा जिंदगी जी सकती, तो मैं हर गलती दोहराती, जब तक वह मुझे तुम्हारे पास वापस ले आए।' P.S. मैं तुमसे प्यार करती हूं। हमेशा।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन