Prakash raj says piles and files getting awards national awards are compromised प्रकाश राज ने नैशनल अवॉर्ड्स पर उठाया सवाल, बोले- पाइल्स-फाइल्स किसी को भी मिल जाते हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

प्रकाश राज ने नैशनल अवॉर्ड्स पर उठाया सवाल, बोले- पाइल्स-फाइल्स किसी को भी मिल जाते हैं

प्रकाश राज का कहना है कि नैशनल अवॉर्ड्स ईमानदारी से नहीं दिए जाते, इसलिए वे ममूटी जैसे एक्टर के लायक नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पाइल्स और फाइल्स जैसी फिल्में अवॉर्ड जीत जाती हैं।

Tue, 4 Nov 2025 09:01 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रकाश राज ने नैशनल अवॉर्ड्स पर उठाया सवाल, बोले- पाइल्स-फाइल्स किसी को भी मिल जाते हैं

प्रकाश राज अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने नैशनल अवॉर्ड्स पर विवादित बयान दिया है। प्रकाश 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के जूरी मेंबर्स में प्रकाश राज भी शामिल थे। इवेंट में उन्होंने ममूटी की तारीफ की और कहा कि नैशनल अवॉर्ड्स ममूटी के लायक नहीं। साथ में यह भी कहा कि नैशनल अवॉर्ड्स योग्य इंसान को नहीं मिलते, किसी को भी मिल जाते हैं।

जवान लोगों में नहीं है वो बात

प्रकाश राज 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के जूरी पैनल को हेड कर रहे थे। उनके साथ कई जाने-माने लोग थे। इवेंट में उनसे पूछा गया कि केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड का जूरी मेंबर बनने का अनुभव कैसा रहा। साथ ही ममूटी के नैशनल अवॉर्ड जीतने की कितनी उम्मीद है? इस पर प्रकाश राज बोले कि ब्रमयुगम में ममूटी की मौजूदगी बहुत स्ट्रॉन्ग थी। यंगस्टर्स में अभी इस लेवल के एक्सप्रेशंस आने में वक्त लगेगा। प्रकाश बोले, यह कोई चैरिटी ऑर्गनाइजेशन नहीं है, हमें बेस्ट को अवॉर्ड देना होता है। अगर वह (ममूटी) इस उम्र में भी रिलीवेंट हैं इसका मतलब है कि उनमें कुछ है जिससे प्रेरणा लेनी चाहिए। ममूटी को हॉरर थ्रिलर ब्रमयुगम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

नैशनल अवॉर्ड्स में वो बात नहीं

प्रकाश राज ने कहा कि उन्हें यह कहने में गुरेज नहीं कि नैशनल अवॉर्ड्स से छेड़छाड़ की जाती है। वह बोलते हैं, 'वह केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड के जूरी चेयरमैन बनकर खुश हैं क्योंकि जब ऑर्गनाइजर्स उनके पास आए तो कहा कि उन्हें एक अनुभवी आउटसाइडर की जरूरत है, वे प्रक्रिया में दखल नहीं देंगे। जूरी का अपना फैसला होना चाहिए। ऐसा नैशनल अवॉर्ड्स में नहीं होता। 'पाइल्स' और 'फाइल्स' को अवॉर्ड मिल जाता है। उस तरह की जूरी और उस तरह की नैशनल गवर्नमेंट ममूटी के लायक नहीं है।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।