‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ ऐड के लिए खुशी से राजी थे सारे एक्टर, नसीरुद्दीन शाह ने इस वजह से कहा था ना
पीयूष पांडे के निधन के बाद हर कोई उनके ऐड्स याद कर रहा है। उनका एक बेहद पॉप्युलर ऐड था जिसमें कई सितारे दिखाई दिए। इसे चलाकर एक बड़ी एक्ट्रेस खाना खाती थीं। नसीर ने यह ऐड करने से मना कर दिया था।

ऐड लेजंड पीयूष पांडे के निधन के बाद इंटरनेट पर 'मिले सुर मेरा तु्म्हारा' ऐड फिर से वायरल हो रहा है। 1988 में भारत की अनेकता में एकता थीम पर बने इस विज्ञापन में कई बड़े एक्टर्स, सिंगर्स और खेल जगत की हस्तियां दिखाई देती हैं। इसकी शूटिंग भी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की लोकेशंस पर गई थी। ऐड में प्रकाश पादुकोण भी हैं। दीपिका पादुकोण बता चुकी हैं कि वह स्कूल से आती थीं तो उनकी मां ये गाना चला देती थीं तब वह खाना खाती थीं। वहीं नसीरुद्दीन शा ने यह ऐड करने से मना कर दिया था। यहां जानें कुछ ऐसे ही इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स…
राजीव गांधी और काजोल के मामा का था आइडिया
मिले सुर मेरा तुम्हारा में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रबर्ती, रेवती, वहीदा रहमान, जीतेंद्र, हेमा मालिनी, शबाना आजमी, शर्मिला टैगोर, ओम पुरी, दीपा साही, मीनाक्षी शेषाद्री, ओम पुरी, लता मंगेशकर, पंडित भीमसेन जोशी जैसी देश की बड़ी हस्तियां हैं। इस ऐड के लिरिक्स पीयूष पांडे ने लिखे थे। बताय जाता है कि इसका आइडिया उस वक्त के प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उनके दोस्त जयदीप समर्थ के बीच बातचीत से आया था। जयदीप काजोल के मामा हैं। वह ऐड फिल्म प्रोड्यूसर और फोटोग्राफर रहे हैं।
दीपिका ऐड चलाकर खाती थीं खाना
'मिले सुर मेरा तुम्हारा' कैलाश सुरेंद्रनाथ के ऐड फिल्म प्रोडक्शन में बना था। कैंपेन इंडिया में छपी संदीप गोयल से पुरानी बातचीत में कैलाश और उनकी पत्नी आरती ने इस ऐड से जुड़े कई किस्से बताए हैं। आरती ने बताया कि दीपिका पादकोण ने एक बार उनको बताया था का स्कूल के बाद उन्हें लंच करवाने के लिए उनकी मां 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' चला देती थीं, क्योंकि इसमें दीपिका के डैड प्रकाश पादुकोण हैं। दीपिका तब खाना खाती थीं।
नसीर ने कह दिया था ऐड को ना
कैलाश सुरेंद्रनाथ ने इस रिपोर्ट में बताया था कि उस वक्त जितने बड़े एक्टर्स को अप्रोच किया सब बिना नखरे के राजी हो गए थे। मिथुन, जीतेंद्र और अमिताभ एकदम समय पर पहुंचे और अपने कपड़े भी लेकर आए थे। हालांकि सिर्फ एक एक्टर ने यह ऐड करने से मना कर दिया था। वह थे नसीरुद्दीन शाह। नसीर का कहना था कि यह पॉलिटिकल ऐड है और वह नहीं कर सकते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन