OTT Documentary With Good IMDb Rating on zee5 based on Honeymoon Murder Case साल 2026 में आई है ये डॉक्यू सीरीज, 9.6 है इसकी IMDb रेटिंग, 5 हत्याकांड पर है आधारित, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

साल 2026 में आई है ये डॉक्यू सीरीज, 9.6 है इसकी IMDb रेटिंग, 5 हत्याकांड पर है आधारित

Documentary on Raja Raghuvanshi Murder Case: ओटीटी पर साल 2026 में एक डॉक्यूमेंट्री आई है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.3 है और ये राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित है।

Mon, 12 Jan 2026 03:19 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
साल 2026 में आई है ये डॉक्यू सीरीज, 9.6 है इसकी IMDb रेटिंग, 5 हत्याकांड पर है आधारित

राजा रघुवंशी हत्याकांड याद है? साल 2025 में इंदौर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे और गायब हो गए थे। जब मेघालय पुलिस ने जांच शुरू की थी तब पता चला था कि सोनम ने ही राजा को मारने के लिए कथित तौर पर कॉन्ट्रैक्ट किलर हायर किए थे। अब इस पूरे हत्याकांड पर डॉक्यूमेंट्री बनी है।

डॉक्यूमेंट्री का नाम

इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ‘हनीमून से हत्या’ है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9.3 है और ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम कर रही है। इस डॉक्यूमेंट्री की खास बात ये है कि इसमें सिर्फ राजा रघुवंशी हत्याकांड के बारे में नहीं, बल्कि पांच हत्याकांड के बारे में दिखाया गया है।

इन मामलों काे भी किया शामिल

‘हनीमून से हत्या’ डॉक्यूमेंट्री केवल एक केस तक सीमित नहीं है। इसमें पांच बड़े मामलों को शामिल किया गया है:

  1. राजा रघुवंशी केस (मेघालय): हनीमून के दौरान पति की हत्या का षड्यंत्र।
  2. भिवानी इन्फ्लुएंसर केस: सोशल मीडिया की चमक-धमक के पीछे छिपा काला सच।
  3. मेरठ ब्लू ड्रम केस: ड्रम में छिपाकर लाश ठिकाने लगाने की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी।
  4. मुंबई (नालासोपारा) टाइल्स केस: फर्श के नीचे दफन राज।
  5. दिल्ली इलेक्ट्रिक शॉक केस: करंट देकर हत्या करने की साजिश।

डॉक्यूमेंट्री में इन सवालों का जवाब

इस डॉक्यूमेंट्री में ये दिखाने की कोशिश की है कि इन घटनाओं को कैसे और क्यों अंजाम दिया गया था। इसके साथ ही सवाल को ये सुलझाने की भी कोशिश की गई कि आखिर महिलाएं अपने पतियों के साथ ऐसा क्यों कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।