Oscars Winners 2026 Where To Watch The Oscar Winning Movies Including A Free Option Oscars Winners 2026 : जानें ऑस्कर में जीतने वाली फिल्में कहां देख सकते हैं आप, कुछ तो फ्री में भी हैं अवेलेबल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Oscars Winners 2026 : जानें ऑस्कर में जीतने वाली फिल्में कहां देख सकते हैं आप, कुछ तो फ्री में भी हैं अवेलेबल

ऑस्कर 2026 सेरेमनी 15 मार्च को हो गई है और ये काफी सक्सेसफुल रही। कई फिल्मों ने इसमें कई अवॉर्ड्स जीते हैं। अब बताते हैं आपको जीतने वाली फिल्में कहां अवेलेबल हैं।

Mon, 16 March 2026 12:45 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Oscars Winners 2026 : जानें ऑस्कर में जीतने वाली फिल्में कहां देख सकते हैं आप, कुछ तो फ्री में भी हैं अवेलेबल

Oscar 2026 : ऑस्कर अवॉर्ड्स हॉलीवुड का बड़ा इवेंट है जिसे काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। यह सेरेमनी डोल्बी थिएटर में हुई थी 15 मार्च को। वहीं इस शो को कॉमेडियन कोनल ओ'ब्रायन ने होस्ट किया है। दूसरी बार उन्होंने शो को होस्ट किया है।

ऑस्कर 2026 के विनर्स की लिस्ट आ गई है। इनमें से कई फिल्में स्ट्रीम हो रही हैं प्लेटफॉर्म्स पर और कुछ को तो आप फ्री में भी देख सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको उन विनर फिल्मों और सीरीज के बारे में और कहां आप उन्हें देख सकते हैं यानी किस प्लेटफॉर्म पर।

वन बैटल ऑफ अनदर

इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर ऑफ 2016, बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर समेत कई अवॉर्ड्स जीते हैं।

कहां है अवेलेबल : यह फिल्म एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है और प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी पर खरीद सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Oscars 2026 Winners: ऑस्कर 2026 के विनर्स की लिस्ट, इस फिल्म को मिले 6 अवॉर्ड्स

सिनर्स

सिनर्स को वहीं 4 अवॉर्ड्स मिले हैं जिसमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजनल स्कोर, बेस्ट सिनेमाटोग्राफी भी शामिल है।

कहां है अवेलेबल : यह फिल्म एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा यह प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी पर भी अवेलेबल है।

वेपन्स एंड हैम्नेट

इस फिल्म ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। एमी मैडिगन ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।

कहां है अवेलेबल : फिल्म की बात करें तो यह एचबीओ मैक्स पर अवेलेबल है। वहीं प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर ये रेंट और पर्चेस पर अवेलेबल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान युद्ध के बीच बढ़ेगी ऑस्कर 2026 में सिक्योरिटी? प्रोड्यूसर ने किया साफ

वहीं हैम्नेट की बात करें तो इस मूवी ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता।

यह फिल्म पीकॉक पर स्ट्रीम हो रही है और प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी पर भी अवेलेबल है।

के पॉप डेमन्स हन्टर्स

के पॉप डेमन हन्टर्स को 2 ट्रॉफीज मिले हैं, ऑस्कर 2026, बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म और बेस्ट ओरिजनर सॉन्ग फॉर गोल्डन।

कहां है अवेलेबल : यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

फ्रैंकेन्स्टेन

फ्रैंकेन्स्टेन को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट मेकअप, बेस्ट हेयरस्टाइलिंग और बेस् प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला है।

कहां है अवेलेबल : यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

एफ1

एफ1 द मूवी को बेस्ट साउंड का अवॉर्ड मिला है।

कहां है अवेलेबल : यह फिल्म एप्पल टीवी पर स्ट्रीम हो रही है

सेन्टिमेन्टल वैल्यू

सेन्टिमेन्टल वैल्यू को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है।

कहां है अवेलेबल : यह फिल्म रेंट और पर्चेज पर प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी पर अवेलेबल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।