Oscars 2026 Homebound Misses Chance Best International Feature film 22 January nomination announced ऑस्कर्स 2026 की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, अब इन पांच फिल्मों के बीच मुकाबला, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ऑस्कर्स 2026 की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, अब इन पांच फिल्मों के बीच मुकाबला

2025 में रिलीज हुई होमबाउंड फिल्म ऑस्कर्स नॉमिनेशन में अपनी जगह बना पाने में फेल हो गई है। सिलेक्शन के आखिरी राउंड में फिल्म नॉमिनेशन से बाहर हो गई है। फैंस को फिल्म को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन फैंस की उम्मीदें टूट गई हैं। 

Thu, 22 Jan 2026 08:27 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑस्कर्स 2026 की रेस से बाहर हुई होमबाउंड, अब इन पांच फिल्मों के बीच मुकाबला

ऑस्कर्स 2026 की फाइनल नॉमिनेशन लिस्ट सामने आ गई है। उम्मीद की जा रही थी कि नीरज घायवान की फिल्म इस नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह बना पाएगी, लेकिन इस लिस्ट में होमबाउंड का नाम नहीं है। होमबाउंड ऑस्कर्स 2026 सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी की रेस से बाहर हो गई है। निर्माता करण जौहर और अदार पूनावाला की इस फिल्म को पिछले साल मई में कान फिल्म फेस्टिवल में बहुत सरहाना मिली थी। हालांकि, ऑस्कर्स में नॉमिनेट नहीं हो पाने से फैंस काफी निराश हैं।

लास्ट राउंड में नहीं बना पाई जगह

गुरुवार को लॉस एंजिल्स में 98वें ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने नॉमिनेशन्स का ऐलान किया। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में शामिल 15 फिल्मों में ‘होमबाउंड’ ने जगह बना ली थी, लेकिन लास्ट 5 की लिस्ट में फिल्म अपनी जगह बना पाने में चूक गई।

क्या है होमाबाउंड की कहानी?

होमाबाउंड पत्रकार बशारत पीर के ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ में प्रकाशित एक आर्टिकल ‘टेकिंग अमृत होम’ से प्रेरित है। ये आर्टिकल साल 2020 में पब्लिश हुआ था। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी है- शोएब और चंदन- जो ऑप्रेस्ड बैकग्राउंड से आते हैं, वो उस समाज में अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करते हैं जिसमें बहुत भेदभाव होता है। लॉकडाउन के दौरान उनकी आजीविका छिन जाती है और वे बेसहारा हो जाते हैं, और घर लौटने के लिए संघर्ष करते हैं।

ऑस्कर्स 2026

इन पांच फिल्मों का हुआ नॉमिनेशन

ऑस्कर्स 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म में जिन पांच फिल्मों को जगह मिली हैं उनके नाम हैं- इट वॉज जस्ट ऐन एक्सिडेंट (फ्रांस), सेंटिमेंटल वैल्यू (नॉरेव), सिरात (स्पेन), द सीक्रेट एजेंट (ब्राजील) और द वॉइस ऑफ हिंद रजब (ट्यूनीशिया)।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।