बॉलीवुड में नहीं बन रहीं अच्छी फिल्में, ओ रोमियो की रिलीज से पहले क्या बोले शाहिद कपूर?
ओ रोमियो की रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने बनावटी मार्केटिंग को लेकर बात की। उन्होंने ये भी कहा कि बॉलीवुड उतनी अच्छी फिल्में नहीं बना रहा है जितनी हमें बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑडियंस में धैर्य कम हो रहा है और उनका दिमाग फोकस नहीं कर पा रहा है।

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ओ रोमियो को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने ओ रोमियो की रिलीज से पहले बॉलीवुड और बनावटी मार्केटिंग को लेकर बात की है। शाहिद कपूर ने कहा कि बॉलीवुड में उतनी अच्छी फिल्में नहीं बन रही हैं जितनी बननी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि ऑडियंस का धैर्य कम हो रहा है। उनका दिमाग फोकस नहीं कर पा रहा है।
प्रखर गुप्ता के साथ पॉडकास्ट में शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें कभी भी नकली पीआर में विश्वास नहीं रहा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मार्केटिंग जरूरी है, लेकिन ये सोचना भी जरूरी है कि इसमें कितना सही है और कितना गलत।
शाहिद ने बताया क्यों जरूरी है आर्ट
शाहिद ने कहा, “लोग समझते नहीं हैं, लेकिन ये जिंदगी का जादू है कि लोगों से भरे कमरे में आपके लिए तालियां बज रही हैं, सीटी बज रही हैं और आपको पहचाना जा रहा है, आपको अपने से ऊपर दर्जा दिया जा रहा है। यह बहुत ही खूबसूरत बात है। इसलिए कला जरूरी है। लेकिन शुद्धता जब भंग होने लगती है, और उसमें कुछ बनावटी आने लगता है, तो वैसा बिल्कुल भी महसूस नहीं होता है।"
बॉलीवुड में नहीं बन रहीं अच्छी फिल्में
इस दौरान शाहिद कपूर ने इस बारे में भी बात की कि कैसे दर्शकों का अटेंशन स्पैन कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा, “देखिए, मोमबत्ती दोनों तरफ से जल रही है। दर्शकों में धैर्य कम होता जा रहा है; उनका दिमाग फोकस नहीं कर पाता है। उन्हें उत्तेजना और ब्रेक की जरूरत होती है क्योंकि इससे डोपामाइन का स्तर बढ़ता है।। क्रिएटर्स अपने साथ ऐसा ही कर रहे हैं, इसलिए जब वे ध्यान केंद्रित करके काम करने की कोशिश करते हैं, तो उनकी क्रिएट करने की क्षमता प्रभावित होती है। ऐसा नहीं है कि दर्शक फिल्में देखना नहीं चाहते हैं, बल्कि यह भी सच है कि हम उतनी अच्छी फिल्में नहीं बना रहे हैं जितनी हमें बनानी चाहिए। तो ये दोतरफा प्रोसेस है।”
कब रिलीज हो रही ओ रोमियो?
शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की बात करें तो ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन