O Romeo cast fees Shahid Kapoor Get Huge Amount For Film Triptii Dimri Tamannaah Bhatia Avinash Tiwary Salary O Romeo Cast Fees: शाहिद ने करी मेकर्स की जेब खाली, जानें किसे मिली मोटी रकम किसके हाथ लगे चिल्लर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

O Romeo Cast Fees: शाहिद ने करी मेकर्स की जेब खाली, जानें किसे मिली मोटी रकम किसके हाथ लगे चिल्लर

'ओ' रोमियो' 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर अपनी शानदार कास्ट की वजह से पहले ही चर्चा में है। 'ओ' रामिया' फेमस राइटर हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से प्रेरित है

Sat, 24 Jan 2026 04:31 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
O Romeo Cast Fees: शाहिद ने करी मेकर्स की जेब खाली, जानें किसे मिली मोटी रकम किसके हाथ लगे चिल्लर

O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक एक्शन फिल्म 'ओ' रोमियो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर अपनी शानदार कास्ट की वजह से पहले ही चर्चा में है। ऐसे में अब शाहिद 'ओ' रोमियो' के लिए अपनी मोटी फीस लेकर चर्चा में आए हैं। तो चलिए शाहिद संग जानते हैं फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की फीस?

शाहिद की फीस कर देगी हैरान

खबरों के मुताबिक, 'ओ' रोमियो' के लिए शाहिद कपूर ने 45 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। शाहिद ही नहीं बल्कि, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी को भी अच्छी-खासी पेमेंट मिल रही है। फिल्म में तृप्ति डिमरी 'अफ्शा' के किरदार में दिखाई देंगी, जो एक मामूली लड़की के तौर में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति ने इस रोल के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की फीस ली है।

अविनाश को कितनी मिली रकम

वहीं, अविनाश तिवारी फिल्म 'ओ' रोमियो' में 'जलाल' नाम के एक विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। इस रोल के लिए अविनाश ने करीब 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस रोल में अविनाश को एक अंदाज में देखा जाएगा। मूवी में तमन्ना भाटिया भी खास किरदार में नजर आएंगी। मूवी में तमन्ना 'रबिया' के रोल में हैं। इसके लिए उन्हें 7 करोड़ रुपये मिले हैं।

दिशा को मिली सबसे कम रकम

दिशा पाटनी फिल्म में 'जुली' नाम की डांसर के किरदार में नजर आएंगी। इस स्पेशल अपीयरेंस के लिए उन्हें करीब 2 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को 'इस्माइल खान' के रोल के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है। मूवी में फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। बता दें कि 'ओ' रामिया' फेमस राइटर हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' से प्रेरित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।