mrunal thakur breaks her silence on her dating news with actor dhanush मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ अफेयर की खबर को बताया झूठ, बोलीं-वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ अफेयर की खबर को बताया झूठ, बोलीं-वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार धनुष के अफेयर की खबर पिछले कुछ समय से चल रही है। अब इसपर एक्ट्रेस ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।फिलहाल दोनों अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

Tue, 12 Aug 2025 06:55 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
मृणाल ठाकुर ने धनुष के साथ अफेयर की खबर को बताया झूठ, बोलीं-वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की लव लाइफ पिछले कुछ वक्त से खबरों में बनी हुई है। हाल में खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस तमिल फिल्मों के सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं। दोनों को पार्टीज, स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया है। यहां तक कि मृणाल, धनुष की बहनों को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। कहा जाने लगा कि दोनों की दोस्ती अब रोमांस में बदल गई है और वो अपने रिश्ते को फिलहाल लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। अब अपने इस अफेयर की खबर पर एक्ट्रेस ने अपनी बात रखी है।

धनुष के साथ रिश्ता

ओनली कोलिवुड को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने धनुष के साथ अपने अफेयर की खबर झूठ बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, “धनुष मेरे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।” उन्होंने इन खबरों को मज़ाकिया बताते हुए कहा कि इसमें सच्चाई नहीं है। मृणाल ने यह भी साफ किया कि ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर धनुष उनकी गेस्ट लिस्ट में शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा, “धनुष उस इवेंट में अजय देवगन के बुलावे पर आए थे, इसमें मेरा कोई रोल नहीं था।” अफेयर की खबर पहली बार तब सामने आई थी जब मृणाल ‘तेरे इश्क में’ के रैप-अप पार्टी में धनुष के साथ नजर आईं। इसके बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ स्क्रीनिंग से उनका एक छोटा सा वीडियो वायरल हुआ।

धनुष की पर्सनल लाइफ

धनुष 18 साल तक ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ शादीशुदा रहे। 2022 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था। उनके दो बेटे लिंगा और यात्रा हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी आने वालो फिल्मों पर काम कर रहे हैं। उन्हें कृति सेनन के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में देखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।