mithun chakraborty talks about her the actress who changed his life read इस एक्ट्रेस ने बदल दी मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत, बताया जिंदगी की सबसे खास महिला, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इस एक्ट्रेस ने बदल दी मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत, बताया जिंदगी की सबसे खास महिला

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने हाल में बताया कि इस एक हीरोइन ने उनकी जिंदगी बदल दी। अगर वो नहीं होती तो शायद उनकी जिंदगी लंबे समय तक स्ट्रगल में ही गुजरती।

Tue, 7 Oct 2025 12:42 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
इस एक्ट्रेस ने बदल दी मिथुन चक्रवर्ती की किस्मत, बताया जिंदगी की सबसे खास महिला

बॉलीवुड में डिस्को डांसर के नाम से मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने हाल में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि उनके सांवले रंग की वजह से हीरोइन उनके साथ काम करने से मना कर देती थीं। उन्हें काम नहीं मिल रहा था। उस समय फिर उन्होंने लोगों का ध्यान अपने चेहरे से हटा कर डांस पर लाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। इस दौरान उन्हें एक हीरोइन ऐसी मिली जिन्होंने उनके रंग को नहीं बल्कि काम को पसंद किया और उनकी आंतरिक खूबसूरती देखी।

मिथुन को रंग की वजह से नहीं मिलता था काम

टीवी शो सुपर डांसर के पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “मैं हैंडसम नहीं था। तो मुझे रंग को ले मुझे बहुत कॉम्प्लेक्स हो गया। कि जहां भी जाऊं बोलता है यार यह रंग ले कौन कौन तुझे बोला हीरो बनने आया तो मैं पैर से डांस करना चालू किया और लोग मुझे सिर्फ मेरे पैर को देखने लगे और मेरे रंग को भूल गया और मैं इतना बड़ा सुपरस्टार हूं।”

मिथुन के जीवन की सबसे खास महिला

मिथुन ने आगे कहा, “यहां एक शख्स का नाम नहीं लूंगा तो मेरी जिंदगी कंप्लीट नहीं होती। वो है जीनत अमान जी। वीर साहब ने एक फिल्म बनाई और जीनत जी को मिली और जीनत जी को कहा कि देखो जीनत मेरा हीरो तो यही रहेगा। मैं तुम्हारे पास आया हूं। तुम काम करोगी कि नहीं बोलो। तो जीनत जी ने कहा कितना सुंदर लड़का है। कोई क्यों इनके साथ काम नहीं कर रहा है। मैं करुंगी।जिस दिन साइन किया, उस दिन सब कुछ बदल हो गया। सारी बड़ी हीरोइन काम करने के लिए तैयार होने लगी।फिर स्टार, सुपरस्टार, मेगा स्टार। तो मैं जिंदगी भर जीनत अमान का आभारी रहूंगा।” मिथुन 80 के दशक में सुपरस्टार बने थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।