mamta kulkarni shares birthday post for late actress divya bharti see ममता कुलकर्णी को याद आई दिव्या भारती, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

ममता कुलकर्णी को याद आई दिव्या भारती, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने आज दिव्या भारती को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दिव्या अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन ममता के इस पोस्ट से मालूम होता है कि दोनों अच्छी दोस्त थीं।

Tue, 25 Feb 2025 05:08 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
ममता कुलकर्णी को याद आई दिव्या भारती, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने आज अपनी दोस्त एक्ट्रेस दिव्या भारती को याद करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दिव्या को दुनिया छोड़े सालों हो गए हैं लेकिन वो आज भी अपने फैंस औए अपने खास दोस्तों को याद आती हैं। ऐसे में ममता कुलकर्णी ने उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर के साथ जन्म दिन की बधाई दी। ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिव्या की एक तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैपी बर्थडे दिव्या।' आज अगर दिव्या होती तो वो 49 साल की होती और इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से कड़ी टक्कर दे रही होतीं।

दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। लेकिन हिंदी फिल्मों में नाम बनाने के दो साल बाद ही एक्ट्रेस का निधन हो गया। दिव्या उस समय सिर्फ 19 की थीं जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। ये दिलम इंडस्ट्री और उनके फेंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। उस समय एक्ट्रेस कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। बाद में उन्हें रिप्लेस किया गया। ममता कुलकर्णी ने दिव्या भारती के निधन के बाद उन्हें फिल्म आंदोलन में रिप्लेस किया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर को खास कमाल नहीं दिखा पाई।

divya mamta

ममता कुलकर्णी की बात करें तो हाल में वो खबरों में बनी हुई थीं जब वो महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफे के बाद दोबारा किन्नर अखाड़े से जुड़ी थीं। एक्ट्रेस ने एक न्यू चैनल पर दिए इंटरव्यू में भी फिल्म इंडस्ट्री, अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे।एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा था कि दो दिन पहले, कुछ लोगों ने मेरे गुरु डॉ. आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। जवाब में, मैंने भावुकता में इस्तीफा दे दिया। हालांकि, मेरे गुरु ने मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। महामंडलेश्वर बनने पर मैंने जो प्रसाद चढ़ाया था, जिसमें शाही छत्र, कर्मचारी और अन्य पवित्र वस्तुएं शामिल थीं, वे अखाड़े को समर्पित रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।