बेटी मैंने गंदा गाना लिखा है, मेरी… जानें किस गाने के लिए आशा भोसले से शर्मिंदा थे मजरूह सुल्तानपुरी
आशा भोसले ने पिया तू अब तो आ जा, ये है रेशमी जुल्फों का अंधेरा जैसे रूमानी गाने गाए हैं। उनके गाने तब उत्तेजक माने जाते थे और बॉम्बे रेडियो पर बैन हो गए थे। आशा एक बार अपने पति से भी नाराज हुई थीं कि उन्हें बोल्ड गाने क्यों मिलते हैं।

आशा भोसले और लता मंगशेकर बहनें थीं लेकिन उनके गाने एकदम अलग फ्लेवर के थे। आशा ने जो गाने गाए उस वक्त के हिसाब से काफी बोल्ड माने जाते थे। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने पति पंचम दा से एक बार लड़ गई थीं कि लता को संस्कारी और उन्हें बोल्ड गाने क्यों मिलते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार मजरूह सुल्तानपुरी भी बोले थे कि वह गंदे गाने लिखते हैं। इतना ही नहीं आशा के गाने बॉम्बे रेडियो ने बैन भी कर दिए थे।
लता को क्यों मिलते हैं अच्छे गाने
आशा भोसले रिपब्लिक भारत से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने याद किया कि एक बार अपने पति और कम्पोजर आरडी बर्मन पर गुस्सा निकाला था। ये गुस्सा गानों पर था। आशा का कहना था कि उनको हमेशा सेंशुअल गाने क्यों दिए जाते हैं जबकि उनकी बहन लता मंगेशकर को सम्मानजनक गाने मिलते हैं। लता बोलती हैं, एक बार मैंने पंचम दा से कहा, 'मुझे ऐसे बोल्ड गाने क्यों मलते हैं जबकि लता दीदी को अच्छे गाने मिलते हैं।' आशा के ऐसा कहने के बाद भी आरडी बर्मन को भरोसा था कि आशा ही उन गानों को बेहतरीन तरीके से गा सकती हैं। आशा ने बताया कि 1971 में आया 'पिया तू अब तो आजा' गाना आया तो पंचम ने उनसे कहा था कि ये गाना तगड़ा हिट होगा।
बैन हो गए थे गाने
आशा ने मजरूह सुल्तानपुरी से जुड़ा एक किस्सा भी बताया। वह बोलीं, 'मजरूह सुल्तानपुरी स्टूडियो से निकल गए और बोले, 'बेटी मैंने गंदा गाना लिखा है। मेरी बेटियां बड़ी होंगी और ये गाना गाएंगी।'' आशा बोलीं कि सुल्तानपुरी में झिझक जरूर थी लेकिन अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के तहत उन्होंने गाना गाया। आशा बोलती हैं, 'मुझे पता था कि गाने (पिया तू अब तो आ जा) का म्यूजिक अच्छा है, लेकिन ये नहीं पता था कि गाना इतना जबरदस्त हिट होगा।' आशा भोसले आगे बताती हैं, 'मेरे 3-4 गाने बॉम्बे रेडियो पर बैन हो गए थे।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन