Madhuri dixit refused to work with govinda because he was new comer recalls pahlaj nihlani जब माधुरी दीक्षित ने गोविंदा के साथ काम करने से किया था मना… पहलाज निहलानी ने बताया किस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब माधुरी दीक्षित ने गोविंदा के साथ काम करने से किया था मना… पहलाज निहलानी ने बताया किस्सा

माधुरी दीक्षित ने गोविंदा से दो साल पहले डेब्यू किया था। पहलाज निहलानी ने जब माधुरी दीक्षित के साथ गोविंदा को लेना चाहा तो उन्होंने गोविंदा को न्यूकमर कहकर फिल्म नहीं की थी।

Wed, 27 Aug 2025 11:09 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जब माधुरी दीक्षित ने गोविंदा के साथ काम करने से किया था मना… पहलाज निहलानी ने बताया किस्सा

पहलाज निहलानी बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर हैं और उनके पास इंडस्ट्री के तमाम मजेदार किस्से हैं। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने वो वक्त याद किया जब माधुरी दीक्षित ने गोविंदा के साथ काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि वह न्यूकमर थे। पहलाज ने बताया कि इसके बाद माधुरी की फिल्में बंद होने लगीं तो उनके मैनेजर गिड़गिड़ाने आए थे।

बंद होने लगी थीं माधुरी की फिल्में

पहलाज निहलानी पिंकविला से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया, 'मैंने माधुरी के ऑपोजिट गोविंदा को फिल्म में कास्ट किया था। दूसरे प्रोड्यूसर्स ने माधुरी को दूर रखने के लिए गुट बना लिया था। वह दूसरी फिल्में चुनने लगीं तो मैंने उनकी जगह नीलम को कास्ट कर लिया लेकिन माधुरी की फिल्में बंद होने लीं। मैंने फिर भी उन्हें आग ही आग और पाप की दुनिया ऑफर की। वह फिर भी ना कहती रहीं क्योंकि वह न्यूकमर के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। तब मुझे गुस्सा आ गया।'

रोते हुए आए थे रिक्कू

पहलाज निहलानी ने बताया कि उन्होंने ही माधुरी के सेक्रेट्री रिक्कू राकेश नाथ को अपॉइंट किया था। वह बाद में फिल्म प्रोड्यूसर बन गए। पहलाज बोले, 'रिक्कू फिल्म छोड़ने के लिए माधुरी की तरफ से बहाने बनाते रहते थे। इसलिए मैंने उनका कोर्ट मार्शल कर दिया। उनकी जो भी फिल्म रिलीज होती, फ्लॉप हो जाती। दूसरी तरफ मेरी तीनों फिल्में गोल्डन जुबली थीं।' निहलानी ने बताया कि रिक्कू राकेश नाथ उनके पास रोते हुए आए थे कि माधुरी के साथ एक फिल्म कर लें। मूवी ना करें तो मुहूर्त शॉट ही कर दें। पहलाज ने बताया कि माधुरी न कभी मिली न बात की रिक्कू ही बहाना करते थे। माधुरी बहुत अच्छी लड़की थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वह आकर मेरी चेस्ट पर बैठ गई… जब पहलाज निहलानी के होटल रूम में आईं दिव्या भारती

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।