Kishore kumar had premonition of death told wife that he might have heart attack किशोर कुमार को हो गया था मौत का आभास, बेटे अमित ने बताया- पत्नी से कही थी शॉकिंग बात, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

किशोर कुमार को हो गया था मौत का आभास, बेटे अमित ने बताया- पत्नी से कही थी शॉकिंग बात

किशोर कुमार का असमय निधन हर किसी के लिए शॉकिंग था। अब उनके बेटे ने बताया कि मरने से पहले शायद उन्हें आभास हो गया था। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा तो उन्होंने मजाक में लिया। वह गिर गए तब भी लीना चंद्रावर्कर प्रैंक समझती रहीं।

Mon, 26 May 2025 09:28 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
किशोर कुमार को हो गया था मौत का आभास, बेटे अमित ने बताया- पत्नी से कही थी शॉकिंग बात

किशोर कुमार 58 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए थे। उनके बेटे अमित कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शायद उनके पिता को अपनी मौत का आभास हो गया था। अपने निधन से पहले किशोर कुमार ने कुछ शॉकिंग बातें कही थीं। उन्होंने अपनी पत्नी से यह भी कहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है। हालांकि वह मजाक समझीं लेकिन कुछ देर बाद ही किशोर कुमार का निधन हो गया।

अंदर से परेशान थे किशोर कुमार

विकी लालवानी से बातचीत में अमित कुमार ने अपने पिता किशोर कुमार के निधन के बारे में शॉकिंग बातें बताई। जब किशोर कुमार का निधन हुआ तो अमित फिल्म यूनिट के साथ कनाडा गए थे। अमित ने बताया कि पिता ने कई सारे सामान लाने की लिस्ट दी थी साथ ही कहा था कि अगर ये सब नहीं लाए तो घर में घुसने नहीं दूंगा। अमित ने बताया कि उनके पिता बाहर से खुश दिख रहे थे पर उन्हें अंदर से परेशान थे। वह अमित की फ्लाइट के आने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें ऐसा लग रहा था कि बेटे के आने से कुछ अनहोनी हो जाएगी। क्या होगा इसका पता नहीं था पर उन्हें अंदर से महसूस हो रहा था।

बेटे से कहा था स्विमिंग के लिए मत जाओ

अमित ने बताया कि किशोर कुमार ने अपने बेटे सुमित कुमार से बोला था कि वह स्वीमिंग के लिए न जाएं। अपनी पत्नी लीना चंद्रावर्कर से उन्होंने कहा, 'मुझे हार्ट अटैक आ सकता है।' किशोर प्रैंक्स करते रहते थे तो लीना ने इसे हंसी में उड़ा दिया। कुछ मिनट बाद किशोर गिर गए। लीना को लगा कि वह फिर से मजाक कर रहे हैं। थोड़े देर में ही सबको अहसास हो गया कि किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।