khesari lal yadav reply to ravi kishan and pawan singh statement says mera baap mat baniye मेरे बाप मत बनिए…, खेसारी लाल यादव ने भरी महफिल में रवि किशन और पवन सिंह को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मेरे बाप मत बनिए…, खेसारी लाल यादव ने भरी महफिल में रवि किशन और पवन सिंह को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

रवि ने इवेंट में कमेंट कर खेसारी पर निशाना साधा। ऐसे में भला खेसारी लाल भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने ने भी अपने एक शो के दौरान रवि किशन को करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Mon, 26 Jan 2026 02:37 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
मेरे बाप मत बनिए…, खेसारी लाल यादव ने भरी महफिल में रवि किशन और पवन सिंह को दिया करारा जवाब, वीडियो वायरल

भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच तनातनी जगजाहिर है। अक्सर दोनों स्टार्स एक-दूसरे को लेकर कुछ न कुछ बोलते नजर आते हैं। ऐसे में बीते दिनों खेसारी और पवन सिंह के झगड़े के बीच रवि किशन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वो खबरों में आ गए। रवि ने इवेंट में कमेंट कर खेसारी पर निशाना साधा। ऐसे में भला खेसारी लाल भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने ने भी अपने एक शो के दौरान रवि किशन को करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रवि ने खेसारी पर किया था ये कमेंट

दरअसल, बीते दिनों गोरखपुर महोत्सव में रवि किशन और पवन सिंह स्टेज पर एक साथ दिखे थे। इस दौरान एक तरफ जहां रवि किशन ने पवन की तारीफ की वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह छोटा भाई है। इंडस्ट्री में चाहे कुछ भी बदल जाए, लेकिन पवन के लिए उनका प्यार कभी नहीं बदलेगा। कुछ लोग समय के साथ रंग बदलते हैं, लेकिन पवन जैसा था, वैसा ही है। रवि ने खेसारी के लिए कहा, 'पहले दोनों हाथे गोड़, फिर ठेहुना, फिर दुआ सलाम... बस ई पवन सिंह ना बदलने। इनका खातिर ढाल बनकर खड़ा रहब।' भले ही रिव ने खेसारी का नाम नहीं लिया लेकिन लोग समझ गए कि वो किसकी तरफ इशारा कर रहे थे।

खेसारी ने दिया करारा जवाब

रवि किशन और पवन सिंह को उन्हीं के तरीके से जवाब देते हुए खेसारी लाल यादव ने भी भरे इवेंट में स्टेज पर अपनी बात रखी। खेसारी ने पहले मजाकिया ढंग से रवि किशन की बात को दोहराया और फिर कहा, 'शुक्र मनाइए कि कम से कम सम्मान करने वाला आपका भाई है। यहां तो बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता और मुझे पैदा करने वाले का नाम मंगरू यादव है, तो आप बाप मत बनिए, मानता हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे बाप हो गए।' इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।