Katrina Kaif Bruises over body while shooting Kamli Dhoom 3 Dance Reveals Shakti Mohan इस गाने के लिए कटरीना ने की थी कड़ी मेहनत, शरीर पर थे चोट के निशान, हिट हुआ सॉन्ग, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

इस गाने के लिए कटरीना ने की थी कड़ी मेहनत, शरीर पर थे चोट के निशान, हिट हुआ सॉन्ग

Song Behind The Scene: कटरीना कैफ एक बेहतरीन अदाकारा हैं, इसमें कोई शक नहीं है। चाहे फिल्म में एक्टिंग की बात हो या गानों में डांस की, कटरीना हर चीज को बखूबी करती हैं। आज हम आपको कटरीना के गाने ‘कमली’ से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं। 

Fri, 6 Feb 2026 03:50 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इस गाने के लिए कटरीना ने की थी कड़ी मेहनत, शरीर पर थे चोट के निशान, हिट हुआ सॉन्ग

धूम 3 का गाना कमली आपको याद ही होगा। गाने में कटरीना कैफ की परफॉर्मेंस भी आपको याद होगी। कमली में कटरीना की दमदार परफॉर्मेंस लोगों को खूब पसंद आई थी। हालांकि, कई बार ऐसा कहा जाता है कि कुछ जगहों पर कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने कटरीना का बॉडी डबल बनकर स्टेप्स किए थे। हालांकि, इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। शक्ति मोहन ने खुद इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस गाने के लिए वो वैभवी मर्चेंट को असिस्ट जरूर कर रही थीं, लेकिन उन्होंने कटरीना का बॉडी डबल बनकर डांस नहीं किया था।

शक्ति मोहन थीं असिस्टेंट कोरियोग्राफर

फिल्मीज्ञान से खास बातचती में शक्ति मोहन ने बताया कटरीना ने वो गाना सोलो परफॉर्म किया था। कटरीना ने डेढ़ महीने गाने के लिए रिहर्सल की थी और सारे स्टेप्स खुद से ही किए थे, कुछ स्टंट्स को छोड़कर। एक्रोबैटिक स्टंट्स के लिए टीम ने फ्रांस से किसी को कटरीना के बॉडी डबल के लिए हायर किया था। लेकिन गाने के ज्यादातर स्टेप्स कटरीना कैफ ने खुद ही किए थे।

कटरीना के शरीर पर थे चोट के निशान

शक्ति मोहन ने कहा, “बहुत सी चीजें थीं जो कटरीना की जगह उनकी बॉडी डबल कर सकती थी, लेकिन कटरिना ने जोर दिया कि वो खुद करना चाहती हैं। एक बहुत कठिन स्टेप था जहां उन्हें बैक आर्क करना था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। वो बहुत हार्ड वर्किंग हैं। जब शूट खत्म हुआ तो उन्होंने मेरे घर पर एक प्यारे से नोट के साथ एक बैग भिजवाया था।”

2013 में रिलीज हुई थी धूम 3

धूम 3 की बात करें तो ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। आमिर खान फिल्म में डबल रोल में नजर आए थे। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.4 है। धूम 3 को विजय कृष्णा आचार्या ने डायरेक्ट किया था। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।