जानिए कौन है जब वी मेट में रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाने वाला ये एक्टर, फिल्म में निभाए थे दो रोल
करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट में रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाने वाले एक्टर ने असल में फिल्म में दो रोल निभाए थे। दूसरे रोल में उन्हें किसी ने पहचाना नहीं।

साल 2007 में एक फिल्म आई थी जब वी मेट। इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था। फिल्म इम्तियाज अली ने डायरेक्ट की थी। ये फिल्म दोनों लीड एक्टर्स के साथ डायरेक्टर के लिए भी मील का पत्थर साबित हुई। कमाई के साथ फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। वैसे तो फिल्म के सभी किरदार को अपने हिस्से की पॉपुलैरिटी मिली थी। लेकिन एक ऐसा भी एक्टर था जिसने फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन किरदार। दो पर्दे पर और एक बिहाइंड द कैमरा। इस शख्स ने अपने एक मिनट के रोल और चेहरे के एक्सप्रेशन भर से ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया था।
रिसेप्शनिस्ट सीन और टेडी मौर्या
हम बात कर रहे हैं फिल्म में रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाने वाले एक्टर टेडी मौर्या की। फिल्म में एक सीन है जब करीना की ट्रेन छूट जाती है और आदित्य उसे एक छोटे होटल में ठहराने के लिए ले जाता है जहां बाद में पुलिस की रेड भी पड़ती है। इस होटल सीन में जिसने रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाया था वो टेडी आर्या थे। दरअसल, टेडी इस फिल्म में बतौर आर्ट डायरेक्टर जुड़े थे। लेकिन जब डायरेक्टर इम्तियाज अली को रिसेप्शनिस्ट का किरदार निभाने के लिए कोई दूसरा एक्टर नहीं मिला तो उन्होंने ये रोल टेडी को ऑफर किया। इस किरदार को निभाने के लिए टेडी भी रेडी हो गए।
फिल्म में निभाया ये दूसरा किरदार
मजेदार बात ये है कि टेडी ने इस फिल्म में पुलिस का भी किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें किसी ने पहचाना नहीं। फिल्म में एक और सीन है जब गीत ट्रेन पकड़ने के लिए पुल पर दौड़ती है और पुलिस वाला उसे रोकने की कोशिश करता है, उस पुलिस वाले का रोल भी टेडी ने ही निभाया था। वैसे टेडी ने शूल फिल्म में भी एक छोटा सा रोल निभाया था और कई अन्य फिल्मों में अपने इन्हीं छोटे किरदारों से छाप छोड़ चुके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन