जया बच्चन ने लिखी थी अमिताभ बच्चन की इस फिल्म की कहानी, हिट हुई थी या हो गई थी फ्लॉप?
जया बच्चन ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में उनका साथ दिया था। हम यहां पर्सनल लाइफ की नहीं, प्रोफेशनल लाइफ की बात कर रहे हैं।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के करियर में कई ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बनाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने लिखी थी? नहीं! आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं। ये भी बताएंगे कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कितनी कमाई की थी। (ये भी पढ़ें: जब सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा था, आमिर खान मैं तुमसे नफरत करता हूं, अब वायरल हो रहा है पोस्ट)
जया बच्चन की कलम से निकली थी इस फिल्म की कहानी
इस फिल्म का नाम ‘शहंशाह’ है। ये फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन टीनू आनंद ने किया था। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी थी। कहा जाता है कि जया बच्चन ने अमिताभ के 'एंग्री यंग मैन' और 'मसीहा' वाले किरदारों को ध्यान में रखकर ये कहानी बुनी थी।

फिल्म हिट हुई थी या फ्लॉप?
जब फिल्म रिलीज हुई थी तब फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी थीं। फिल्म का डायलॉग, ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह’, आज भी बच्चा-बच्चा जानता है।'शहंशाह' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म ने न केवल अपनी लागत निकाली थी, बल्कि अमिताभ के करियर को एक नई ऊंचाई भी दी थी। (ये भी पढ़ें: मेट गाला क्या है, शाहरुख खान-प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सेलेब्स वहां क्यों जाते हैं, उन्हें क्या मिलता है?)
‘शहंशाह’ को रिलीज करना था मुश्किल
'शहंशाह' की रिलीज इतनी आसान नहीं थी। उस समय अमिताभ बच्चन का नाम 'बोफोर्स घोटाले' में उछला था, जिसके कारण फिल्म के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन हुए थे। कई शहरों में फिल्म को बैन करने की मांग उठी, लेकिन जब फिल्म पर्दे पर आई, तो ब्लॉकबस्टर साबित हो गई।

इससे पहले भी जया ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया था अमिताभ का करियर
बता दें, ये पहली बार नहीं था जब जया ने अमिताभ के करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया हो। इससे पहले भी उन्होंने कुछ ऐसा किया था जिसकी वजह से अमिताभ सुपरस्टार बने थे। ये किस्सा अमिताभ और जया की शादी से पहले का है। अमिताभ की फिल्म ‘जंजीर’, जिसने उन्हें सुपरस्टार बनाया था, उस फिल्म में कोई भी बड़ी एक्ट्रेस उनके साथ काम करने को तैयार नहीं हो रही थी। क्योंकि उन्हें उस समय फ्लॉप एक्टर का टैग मिल गया था। ऐसे में जया बच्चन सामने आई थीं और उन्होंने फिल्म में काम किया था। इस फिल्म ने अमिताभ के ऊपर से फ्लॉप एक्टर का ठप्पा हटा दिया था। (ये भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, टाटा MB! अब WB में आपकी शक्ल कभी नहीं दिखेगी)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन