Is Akshaye Khanna A Part Of The Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Here Is The Truth Behind Viral Photos बॉर्डर 2 के गाने घर कब आओगे में क्या अक्षय खन्ना भी हैं? ये है वायरल फोटोज का सच, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

बॉर्डर 2 के गाने घर कब आओगे में क्या अक्षय खन्ना भी हैं? ये है वायरल फोटोज का सच

अक्षय खन्ना की सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही थीं जिन्हें शेयर कर बताया जा रहा था कि वह बॉर्डर 2 के रिलीज हुए गाने घर कब आओगे का हिस्सा थे। लेकिन जानें इसका सच क्या है।

Sat, 3 Jan 2026 01:20 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
बॉर्डर 2 के गाने घर कब आओगे में क्या अक्षय खन्ना भी हैं? ये है वायरल फोटोज का सच

बॉर्डर 2 साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे शुक्रवार को ही रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही यह छा गया है। गाने में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आ रहे हैं। हालांकि गाना रिलीज होने के बाद कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी जिसमें देवा किया गया कि अक्षय खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हैं। लेकिन आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।

क्या है इन फोटोज का सच

सच यह है कि अक्षय गाने का हिस्सा नहीं हैं। एआई द्वारा शख्स को फोटोशॉप करके अक्षय का चेहरा लगाया गया है। बस इसी फोटो को देख फैंस हैरान हो गए। वहीं कुछ तो खुश हो गए कि अक्षय भी हैं। लेकिन अब क्लीयर कर देते हैं कि अक्षय इस गाने का हिस्सा नहीं हैं।

फिल्म में है अक्षय का कैमियो

वैसे बता दें कि अभी तक फिल्म के टीजर और गाने में अक्षय नजर नहीं आए हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म में उनका कैमियो है। वह सुनील शेट्टी के साथ फिल्म में कैमियो करेंगे वो भी एक ट्विस्ट के साथ।

कब रिलीज होगी फिल्म

बॉर्डर 2, 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है गणतंत्रता दिवस वीक पर और ऐसे में देशभक्ति भरी फिल्म को देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में सनी, वरुण, दिलजीत और अहान के अलावा मोना सिंह, आनया सिंह और मेधा राणा हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय ने मुकेश को लगाई थी डांट, धुरंधर की स्क्रिप्ट सुनते हुए कर रहे थे स्मोक

अक्षय की दूसरी अपकमिंग फिल्में

वैसे अक्षय इस फिल्म में कैमियो करने के अलावा फिर धुरंधर 2 में नजर आएंगे। धुरंधर के पहले पार्ट से तो अक्षय ने सबका दिल जीत लिया था, लेकिन अब देखते हैं कि दूसरे पार्ट में वह क्या करते हैं। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वह तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।