हार्दिक पांड्या ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप, गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा…
Hardik Pandya Girlfriend: हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर 20 तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके बेटे अगस्त्य, उनका डॉग और एक लड़की नजर आ रही है।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट है। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर 20 तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में उनके बेटे अगस्त्य, कुछ में उनका पेट डॉग और कुछ में एक लड़की नजर आ रही है। ये लड़की और कोई नहीं बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहीका शर्मा हैं।
माहीका के साथ शेयर कीं ऐसी तस्वीरें
यूं तो हार्दिक और माहीका कई बार साथ में स्पॉट हुए हैं, लेकिन उनके साथ तस्वीरें पोस्ट कर हार्दिक ने उनके और अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। हार्दिक द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में से एक फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं, दूसरी में उनके पैर साथ दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरी तस्वीर में दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट कर हार्दिक ने लिखा, ‘ब्लेस्ड।’ इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का कहना है कि तस्वीरों में हार्दिक और माहीका के बीच की बॉन्डिंग साफ झलक रही है।
कौन हैं माहिका शर्मा?
माहिका शर्मा उम्र में हार्दिक से सात साल छोटी हैं। वह एक सक्सेसफुल मॉडल हैं और तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह ELLE और ग्राजिया के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में उन्हें मॉडल ऑफ द ईयर टाइटल से सम्मानित किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन